भारत की पहली महिला राज्यपाल Sarojini Naidu की पुण्यतिथि, जानिए क्यों उन्हें भारत कोकिला के नाम से जाना जाता हैं?

0
526
Sarojini Naidu
Sarojini Naidu

Sarojini Naidu: भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि इतिहास में 2 मार्च के दिन के रूप में दर्ज है। उनका निधन 2 मार्च 1949 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। सरोजनी नायडू को बचपन से ही कविताओं में बहुत रुचि थी। भारत कोकिला कहलाने वाली सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थी। आजादी के बाद वह पहली महिला राज्यपाल भी बनाई गईं थी। नायडू एक मशहूर कवयित्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और अपने दौर की महान वक्ता भी थीं। बता दें कि भारत हर साल 13 फरवरी को उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाता है।

Sarojini Naidu
Sarojini Naidu

Sarojini Naidu की पहली कविता

13 वर्ष की उम्र में सरोजिनी नायडू ने ‘लेडी ऑफ द लेक'(The Lady of the Lake) या झील की रानी नामक कविता और 2000 पंक्तियों का विस्तृत नाटक अंग्रेजी में लिखा था।

सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला क्यों बुलाते हैं?

भारत कोकिला सरोजिनी नायडू अपनी कविताओं का पाठ अत्यंत मधुर स्वर में करती थीं। इसलिए उन्हें भारत कोकिला के नाम से भी जाना जाता है।

Sarojini Naidu
Sarojini Naidu

स्वतंत्रता संग्राम में नायडू का योगदान

1914 में सरोजिनी इंग्लैंड में गांधीजी से मिली थीं। जिसके बाद वह गांधी के विचारों से प्रभावित होकर देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित हो गईं। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा और उन्होंने कई राष्ट्रीय आंदोलनों का नेतृत्व भी किया। उन्होंने गांव-गांव घूमकर स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाया। लोगों में देश प्रेम की भावना को मजबूत किया। बता दें कि उनका भाषण, जनता में नया उत्साह भर देता था,और देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए प्रेरणा देता था। 1925 में सरोजिनी कानपुर में हुए कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्ष बनीं थीं।

Sarojini Naidu
Sarojini Naidu

सरोजिनी नायडू की प्रसिद्ध कविता

द गोल्डन थ्रेसहोल्ड (1905) में प्रकाशित हुई थी
समय की चिड़िया (1912)
द सेप्ट्रेड फ्लूट (1928)
द फेदर ऑफ द डॉन (1961)

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here