बिहार की राजनीति को इन दिनों लगातार हवा दे रहे केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि एनडीए में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम नहीं देखना चाहते हैं। कुशवाहा ने पटना में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि एनडीए में सीटों को लेकर अभी कोई बातचीत भी नहीं हुई हैं तो सीट फॉर्मूले की बात कहां से आ गई।

कुशवाहा के बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। विरोधियों को बैठे बिठाए जेडीयू पर निशाना साधने का मौके मिल गया। बिना मौका गवाए कांग्रेस ने भी जेडीयू और कुशवाहा को निशाने पर ले लिया।

कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से बिना मतलब के बयान दे रहे हैं और अगर एनडीए में कोई मोदी विरोधी है तो बीजेपी को कुशवाहा से पूछना चाहिए की वो कौन है। वहीं प्रेमचंद मिश्रा ने ये भी कहा कि, लोसभा चुनाव नजदीक आने दिजिए फिर देखिये एनडीए के कुंबे में कैसे भगदड़ मचती है।

वहीं जेडीयू ने कुशवाहा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुशवाहा का बयान जेडीयू को लेकर नहीं था। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बयान में कहा कि नीतीश कुमार के जेडीयू में आने से एनडीए को बल मिला है तो ऐसे में उनका निशाना जेडीयू पर तो नहीं था।

                                                                                                               ब्यूरो रिपोर्ट, एपीएन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here