Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की राह पर भारत, वक्त रहते नहीं संभाला तो बुरा होगा हाल- संजय राउत

0
252
Maharastra Politics
Maharastra Politics

Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार काफी घट जाने के कारण देश इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है। हालात इतने खराब हैं कि सरकार के पास बच्चों की परीक्षा के लिए पेपर छपवाने के लिए पेपर और स्याही तक नहीं है। पेट्रोल-डीजल बांटने के लिए सरकार को सेना लगानी पड़ रही है। ऐसे में भारत में विपक्षी राजनीतिक दलों का कहना है कि भारत की स्थिति भी श्रीलंका जैसी हो सकती है। शिव सेना नेता संजय राउत का कहना है भारत भी श्रीलंका की राह पर है।

Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis: भारत में हालत हो सकते हैं खराब

Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis
Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रीलंका की हालत बहुत खराब है। भारत भी उसी राह पर है। समय रहते हुए हमे हालात को संभालना होगा वरना भारत की हालत श्रीलंका से भी खस्ता हो जाएगी। ममता बनर्जी ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को पीएम मोदी के नेतृत्व में मीटिंग करनी चाहिए।

बता दें कि 4 अप्रैल को अजीत डोभाल और सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में पीएम मोदी से सचिवों ने श्रीलंका को लेकर कई सवाल पूछे। सचिवों ने पूछा कि क्या भारत में भी श्रीलंका जैसे हालात हो सकते हैं? विपक्षी दलों का कहना है कि देश के हालात काफी खराब हैं। वक्त रहते हुए संभालना जरूरी है।

Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis: देश में सबसे अधिक बढ़ी महंगाई

Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis
Sanjay Raut on Sri Lanka Crisis

श्रीलंका में हालात इतने खराब हैं कि अनाज, चीनी से लेकर दवाओं की कमी हो रही है। आर्थिक बदहाली से उबरने के लिए श्रीलंका चीन, जापान, भारत से कर्ज ले रहा है। उम्मीद है कि भारत सरकार श्रीलंका को 1.5 अरब डॉलर की नई आर्थिक मदद देगी। श्रीलंका पर चीन का 5 अरब डॉलर का कर्ज है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में एशियाई देशों में सबसे ज्यादा महंगाई श्रीलंका में देखी गई है। फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी 2022 में खुदरा महंगाई 15.1 फीसदी बढ़ गई। भारत में भी महंगाई बढ़ती जा रही है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here