Republic Day Full-Dress Rehearsal शुरू, राजपथ से नेशनल स्टेडियम गेट नंबर 1 तक होगी रिहर्सल

0
211
Republic Day Full-Dress Rehearsal

Republic Day Full-Dress Rehearsal: गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर कई राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं। परेड भी होती है। परेड की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। 23 जनवरी को राजपथ पर Republic Day के लिए Full-Dress Rehearsal शुरू हो गया है।

Republic Day Full-Dress Rehearsal शुरू

Republic Day Full-Dress Rehearsal
Republic Day Full-Dress Rehearsal

Full-Dress Rehearsal का वीडियो भी न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है। राजपथ पर सेना के जवान अपना दम खम दिखा रहे हैं। परेड विजय चौक से शुरू होगी और फिर राजपथ, अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट होते हए नेशनल स्टेडियम गेट नंबर 1 में एंट्री करेगी। अब इन तैयारियों के बीच ट्रैफिक रूट में कुछ बदलाव किए गए हैं।

राजपथ से विजय चौक तक और फिर वहां से इंडिया गेट तक 22 जनवरी से शाम 6 बजे से ही ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। पाबंदी रिहर्सल खत्म न होने तक जारी रहेगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के विजय चौक में बहुत ही शानदार परेड का आयोजन किया जाता है। बता दें कि इस परेड की तैयारी कई दिनों तक चलती है

Republic Day Full-Dress Rehearsal पर कोरोना का प्रभाव

Republic Day Full-Dress Rehearsal
Republic Day Full-Dress Rehearsal

पर इस बार गणतंत्र दिवस के उत्सव में कोरोना का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के तीसरी लहर के मद्देनजर, गणतंत्र दिवस पिछली साल के मुकाबले इस बार सख्त पाबंदियों के साथ होगा। गणतंत्र दिवस के उत्सव साक्षी बनने वाले आगंतुकों की संख्या में भी कटौती की जा सकती है।

बता दें कि दिल्ली के गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड देश की सबसे लंबी और महत्वपूर्ण परेड है। यह परेड हर साल 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ में होती है। स्वतंत्रता दिवस पर यह आकर्षण का केंद्र होती है। राजपथ में होने वाली है यह परेड 3 दिन तक चलती है और पहली बार इसका आयोजन 1950 में हुआ था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here