Punjab Election 2022: Satyendra Jain की हो सकती है गिरफ्तारी! जानें Kejriwal को क्यों है यह अंदेशा

0
338
Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal
Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal

Punjab Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अंदेशा जताया कि प्रवर्तन निदेशालय Satyendra Jain को गिरफ्तार कर सकती है। उन्होने कहा कि हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि पंजाब चुनाव के पहले आने वाले कुछ दिनों में ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है। उनके ऊपर पहले भी केंद्र सरकार ने दो बार रेड करवाई थी लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। जब बीजेपी कही चुनाव हार रही होती है तो वो एजेंसी को छोड़ देती है।

Punjab Election 2022: केजरीवाल का चन्नी पर हमला

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी पर रविवार को जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम चन्नी जी( पंजाब के मुख्यमंत्री) की तरह रोएंगे नहीं, वो बुरी तरह से बौखलाएं हुए हैं क्योंकि उन्होंने गलत काम किया हुआ है। ईडी ने मोटे-मोटे नोट पकड़े हैं। हमें किसी तरह का डर नहीं है क्योंकि हमने कभी भी कोई गलत काम नहीं किया है।

Punjab Elections 2022: 14 फरवरी की जगह अब 20 फरवरी को होगा मतदान

Punjab Elections 2022: बताते चलें कि पंजाब चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले जहां 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं अब यह 20 फरवरी को होगा। इस बाबत चुनाव आयोग ने जानकारी दी है। पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) 20 फरवरी को होंगे।

राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग से गुरु रविदास जयंती समारोह पर विचार करने का अनुरोध करने के बाद 14 फरवरी से तारीख बदल दी गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में सुझाव दिया था कि विधानसभा चुनाव को कम से कम छह दिनों के लिए टाल दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here