Republic Day 2022: 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया यह शानदार Doodle, दिख रही है भारतीय संस्कृति की झलक

0
248
Republic Day
Republic Day 2022: 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया यह शानदार Doodle

Republic Day 2022: आज देशभर में बड़े ही धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना के मद्देनजर इस बार भी कोरोना के गाइड लाइन का पालन करके इसे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर हर तरफ खुशी का माहौल बना हुआ है हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहा हैं। वहीं 73 वें गणतंत्र दिवस पर गूगल खास अंदाज से इसे मना रहा है।

doodle में दिख रही हैं भारतीय संस्कृति

गूगल भारत की संस्कृति को अपने डूडल में बना कर सभी को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दे रहा हैं। आपको बता दें कि गूगल कोई त्योहार हो या फिर किसी की जयंती हो उसे बड़े ही खास तरीके से पेश करके सेलिब्रेट करता हैं। आज के डूडल में आपको ढ़ोल नगाड़े दिखाई देंगे।

गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2022 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन स्कूल-कॉलेज में स्पीच या निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराते हैं। गणतंत्र दिवस की लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। तो आइए जानते है भारत के संविधान के बारे में…

Republic Day 2022,APN News Live Updates
Republic Day 2022

251 पन्नों की इस किताब के मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं। भारत में संविधान को तैयार करने में कुल दो साल 11 महीने और 18 दिन लगे। इसका वजन 3.75 किलोग्राम है। विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा है। इसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल है। भारत का संविधान एक हस्तलिखित है। इसमें 48 आर्टिकल हैं। भारत का संविधान एक हस्तलिखित है। इसकी शुरुआत में एक प्रस्तावन भी लिखी है, जो कि संविधान की मूल भावनाओं को सामने रखती है। पर क्या आप जानते हैं संविधान में प्रस्तावना कैसे आई?

1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया था लेकिन लागू 26 जनवरी को किया। इसकी वजह थी कि 26 जनवरी 1930 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। 20 साल बाद उसी दिन संविधान लागू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here