Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस में होनी वाली परेड की रिहर्सल 17 से शुरू, जानें Traffic प्लान

0
307
Republic Day 2022
Republic Day 2022

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस जल्द ही आने वाला है और इस को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के विजय चौक में बहुत ही शानदार परेड का आयोजन किया जाता है। बता दें कि इस परेड की तैयारी कई दिनों तक चलती है और इसी के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 17 से 21 जनवरी के Traffic Arrangements का शेड्यूल जारी किया है जिससे रिहर्सल और लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

11

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल के चलते राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन में 17,18, 20 और 21 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यातायात प्रतिबंध लगाया जाएगा और आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।

Republic Day 2022 की परेड रिहर्सल के लिए उचित प्रबंध किए गए

delhi police

इस चीज की जानकारी देते हुए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट किया, ”17-21 जनवरी से Republic Day 2022 की परेड रिहर्सल के लिए यातायात के उचित प्रबंध किए गए हैं। वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो इसके लिए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस प्रतिबद्ध है। Delhi Police आपसे Traffic Advisory और नए अपडेट का पालन करने का आग्रह करती है।”

बता दें कि दिल्ली के गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड देश की सबसे लंबी और महत्वपूर्ण परेड है। यह परेड हर साल 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ में होती है। स्वतंत्रता दिवस पर यह आकर्षण का केंद्र होती है। राजपथ में होने वाली है यह परेड 3 दिन तक चलती है और पहली बार इसका आयोजन 1950 में हुआ था।

Republic Day 2022
Republic Day (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here