आज ट्विटर पर रामजन्मभूमि अयोध्या ट्रेंड कर रहा है। #Ayodhya ट्रेंड कर रहा है जिसमें 10 हजार से अधिक लोग ट्वीट कर चुक हैं। दरअसल आज रामनवमी है। भक्त श्री राम से जुड़ी हर यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। आज के दिन लोग एक दूसरे को रामनवमी की बधाई दे रहे हैं। राम भक्तों के लिए ये त्योहार सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहता है। लोग इसे बड़ी धूम धाम से मनाते हैं लेकिन कोरोना काल के कारण रामनवमी को सोशल मीडिया पर ही मना रहे हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को रामनवमी की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि, आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें।

पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम ट्वीट कर लिखा कि, “आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए।”

पीएम ने इससे पहले देश की जनता को बधाई देते हुए लिखा कि, “रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम!”

इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी देश की जनता को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘रामनवमी’ के महापर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

बता दें कि, कोरोना काल में राम भक्त परेशान हैं। रामनवमी के दिन अयोध्या और हरिद्वार में भारी भीड़ होती है। यहां पर कोरोना के डर से घाट खाली हैं।

कहा जाता है कि, भगवान विष्णु हर युग में अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए हर युग में अवतार लेते हैं। त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने राम और माता लक्ष्मी ने सीता का अवतार लिया था। जिस दिन श्रीहरि ने राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था, उस दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। इसलिए इस तिथि को राम नवमी के रूप में मनाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here