राहुल गांधी कहना कुछ चाहते हैं लेकिन हो कुछ और जाता है। हालांकि इस मामले में लोगों को जानकारी का अभाव था और अंधभक्त तो देश में हैं ही। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गये हैं। उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल के परिवार के शिरडी इंडस्ट्रीज में कारोबारी संबंधों को लेकर ट्वीट किया था। कांग्रेस रेल मंत्री पीयूष गोयल पर सीधे सीधे घोटाले का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का पहला आरोप है कि 650 करोड़ रुपए की लोन डिफॉल्ट करने वाली मुंबई की लैमिनेट्स बनाने वाली कंपनी शिरडी इंडस्ट्रीज से गोयल का कनेक्शन है। दूसरा आरोप ये है कि पीयूष की पत्नी सीमा की कंपनी इंटरकॉन एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड 1 लाख से शुरू हुई और 10 साल में 30 करोड़ की हो गई।

Rahul Gandhi used the word 'Shirdi' to tighten the pyush goyal, People took the wrong meaningइसी मामले में राहुल गांधी ने पीयूष गोयल पर तंज कसे थे। उन्होंने ट्वीट किया था कि “शिरडी के चमत्कारों” की तो कोई “सीमा” ही नहीं है| इसी के बाद शिरडी भक्तों में राहुल गांधी को लेकर गुस्सा है। उन्हें लगा कि ये शिरडी के साईं बाबा के खिलाफ है और उनका अपमान है। लेकिन ये कंपनी का नाम है ये किसी ने नहीं सोचा। इसी को लेकर महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर सुरेश हवारे ने जवाबी हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि राहुलजी राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच शिरडी को खींचना बहुत दर्दनाक है। इससे देश-विदेश के साईं भक्तों को बहुत ठेस पहुंचती है। सभी साईं भक्तों की ओर से हम इसकी निंदा करते हैं। इस अपमान के लिए आपको साईं भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।

लेकिन कांग्रेस ने इसका जवाब भी दे दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसके बाद कहा कि वह साईंबाबा और उनके भक्तों का सम्मान करती है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा, साईंबाबा संस्थान न्यास सेबी से यह सुनिश्चित करने को कहे कि कोई कंपनी अपने फायदे के लिए शिरडी नाम का दुरुपयोग नहीं कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here