झारखंड में पिछले तीन दिनों से मानसून सक्रिय है। इस कारण पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। झिलिया नदी का पानी उफान पर है और नदी का पानी आसपास के घरों में घुस गया है।

उफान पर आई नदियां

रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से कुमारधुबी की झिलिया नदी का पानी उफान पर आ गया। इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। झिलिया नदी से सटे कुमारधुबी, मैथन और चिरकुंडा नगर पंचायत क्षेत्र के करीब एक हजार परिवार प्रभावित हैं। दर्जनों घर पानी में डूब गए हैं। अबतक एक करोड़ से अधिक की संपत्ति बर्बाद हो गयी है। 100 से अधिक प्रभावित परिवारों ने स्कूल, क्लब और मंदिरों में शरण ली है, कई परिवार छतों पर शरण लिए हुए हैं।

उपायुक्त-एसएसपी ने लिया जायजा

हालत का जायजा लेने के लिए धनबाद के उपायुक्त और एसएसपी निरीक्षण पर निकले। जायाजा लेने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही झिलया नदी पर ब्रिज बनाया जायेगा। उन्होंने उन लोगों को मुआवाजा देने का भी भरोसा दिया जिनके घरों को पानी से नुकसान पहुंचा है।

पेयजलापूर्ति हुई ठप्प

कुमारधुबी की आधी और चिरकुंडा की पूरी आबादी प्रभावित है। मैथन डैम से पेय जल अपूर्ति की राइजिंग पाइप भी टूट गई है। इससे जलापूर्ति ठप है। ग्रामीण पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे एक गांव से दूसरे गांव तक जाने का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here