Priyanka Gandhi ने कहा, मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं

0
265
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खासी सक्रिय नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी पिछले कुछ दिनों से यूपी में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक तरीके से हमला कर रही हैं।

यूपी में पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में किसानों के खिलाफ हुई हिंसा का मामला हो या फिर आगरा में दलित सफाईकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत का मामला हो, प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। ताजा मामले में प्रियंका गांधी ने बढ़े हुए डीजल-पेट्रोल के दामों और आसमान छूती महंगाई के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी की सरकार को निशाना बनाया है मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। प्रियंका ने लिखा है कि हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए। मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रु कमा चुकी है। हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं।

प्रियंका गांधी इससे पहले भी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कटु आलोचना की है। डीजल-पेट्रोल के ही मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने 17 अक्टूबर को भी एक ट्वीट करते हुए कहा था कि सत्‍ता में आने के लिए भाजपा ने लोगों से पेट्रोल-डीजल के दाम सस्‍ता करना का वादा किया था लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल की दरों में इतनी बढ़ोत्‍तरी कर दी हैं कि अब आम आदमी के लिए पेट्रोल-डीजल भरवाना मुश्किल हो गया है।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को चुनौती देते हुए घोषणा की कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिला कैंडिडेट को देगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिए नया नारा गढ़ा है कि ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’। इस नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रहीं प्रियंका गांधी भाजपा को कितनी टक्कर दे पाती हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने दिया ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ का नारा

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर Priyanka का हमला, राहुल ने भी दिया साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here