UP Election 2022: किसानों ने फसल में लगायी आग, VIDEO शेयर कर बोलें अखिलेश यादव- नहीं चाहिए भाजपा

0
310
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहा है, पक्ष और विपक्ष की तरफ से एक दूसरे पर हमले तेज होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) लगातार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमलावर रहे हैं वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी बीजेपी को लगातार निशाने पर लेते रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक वीडियो (VIDEO) ट्वीट करते हुए लिखा है कि नहीं चाहिए भाजपा। इस वीडियो में किसान अपनी फसल में आग लगा रहे हैं।

योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला था हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार के दौरान, आतंकवादियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए गए, आतंकवादियों की पूजा की गई, हिंदुओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। जब हम सत्ता में आए तो हमने किसानों का कर्ज माफ किया जबकि एसपी ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ केस वापस लिए।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें परिवारवादी बताया था। राजधानी लखनऊ में BJP के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश के 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए उनका खानदान ही परिवार है। आपने देखा होगा, सारे पद एक ही परिवार में थे, उसके बाहर उनकी सोच नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पूरे देश की जनता उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नजर रखती है। जनता को सब पता है कि परिवारवादी पार्टियां क्या कर रही हैं। इन लोगों ने केवल इस प्रदेश को लूटा है। भ्रष्टाचार में सर से पांव तक डूबे हुए ऐसे दल भी न जाने कैसे चुनाव लड़ते हैं और कुछ लोग भ्रमित होकर इन्हें वोट भी दे देते हैं। लेकिन इस बार यूपी की जनता ने देख लिया है कि शासन किसे कहते हैं।

हमने भाई-भतीजावाद को खत्म किया। भ्रष्टाचार को खत्म किया। आज प्रदेश में कानून का राज है. अपराधी प्रदेश के बाहर भाग गये हैं या पिर जेलों में हैं। हमारा एक ही सिद्धांत है कि जनता का शासन जनता के लिए होना चाहिए।

बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर Rohingya शरणार्थियों के मदरसे में गोलीबारी, 7 की हुई मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here