Merry Christmas 2021: क्रिसमस का त्‍योहार आज, PM Modi समेत देश के राजनेताओं ने इस अंदाज में दी बधाई

0
399
Christmas
Christmas Day 2022

Merry Christmas 2021: ईसा मसीह के जन्म के दिन Christmas का त्‍योहार 25 दिसंबर को पूरे विश्‍व में मनाया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए कई देशों में जिस तरह यह त्योहार मनाया जाता है उस तरह नहीं मनाया जा रहा है। भारत में भी क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता और शनिवार को कई राजनेताओं ने इस त्‍योहार की शुभकामनाएँ लोगों को दीं।

Merry Christmas 2021

त्‍योहार को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ट्वीट किया, ”सभी को क्रिसमस की बधाई, हम यीशु मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं को याद करते हैं, जिसने सेवा, दयालुता और विनम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया। सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध हों और चारों ओर सामंजस्य बने।”

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने त्‍योहार को लेकर सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट किया, ” क्रिसमस की शुभकामनाएँ, सभी देशवासियों, विशेष रूप से ईसाई समुदाय की हमारी बहनों और भाइयों को बधाई। इस पावन पर्व से समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव को और आगे बढ़े।”

Merry Christmas
Merry Christmas 2021

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अघ्‍यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लिखा, ”सभी को क्रिसमस की बधाई, आप सभी के स्वस्थ, सुखी और सद्भाव से रहने की कामना करता हूं।”

COVID प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए Christmas मनाये

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने क्रिसमस के त्‍योहार को ले‍कर ट्वीट किया, ”सभी लोगों को मैरी क्रिसमस, इस त्योहार के मौसम में आपका जीवन खुशियों से भर जाए। सभी लोग COVID प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए त्‍योहार को मनाये।”

त्‍योहार को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट किया, ”भगवान मसीह के उपदेश दुनिया में अनगिनत लोगों के दिलों में गूंजते हैं और उन्हें धार्मिकता के मार्ग पर ले जाते हैं। उनका जीवन करुणा, सद्भाव और क्षमा का संदेश देता है। इस पावन दिन पर सभी को मैरी क्रिसमस।”

यह भी पढ़ें: Merry Christmas 2021: Christmas पर ऐसे सजाएं घर और ट्री, जानें कुछ बेहतरीन आइडियाज

Christmas सेलिब्रेट करने मां और बच्चों संग मालदीव पहुंचे Hrithik Roshan, देखें Photo

Merry Christmas 2021: कौन हैं Santa, क्या है उनसे जुड़ी कहानी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here