Padma Shri Award: 15 अगस्त 1969 को लंदन में जन्म, पाकिस्तान में करियर और भारत की नागरिकता, ऐसा रहा है Adnan Sami का सफर

0
1065

Padma Shri Award: भारत सरकार ने जाने माने गायक अदनान सामी (Adnan Sami) को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। अदनान सामी को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अवार्ड मिला है। 52 साल के अदनान ने कुछ ही साल पहले भारत (India) की नागरिकता ली थी। अदनान की मां भारत के जम्मू से और उनके पिता पाकिस्तान (Pakistan) से संबंध रखते थे।

पद्म पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि सबसे बड़ा सम्मान!मैं इस प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री पुरस्कार’ के लिए भारत सरकार का आभारी हूं। मैं हमेशा भारत के अपने खूबसूरत लोगों का ऋणी हूं, जिन्होंने मुझे बिना शर्त प्यार किया और मेरी यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा रहा, जिसने मुझे यहां तक ​​पहुंचाया! लव यू ऑल।

लंदन में हुआ था जन्म यूके में ही हुई पढ़ाई

अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1969 को लंदन में हुआ था। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी से जॉर्नलिज्म और पोल्टिकल साइंस में ग्रेजुएशन की है। साथ ही उन्होंने ने किंग कॉलेज से एलएलबी की डिग्री भी प्राप्त की है। संगीत के प्रति उनके समर्पन का इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्हें 35 से अधिक यंत्रों को बजाने का अनुभव रहा है। उन्होंने संगीत की शिक्षा पंडित शिवकुमार से ली थी।

थोड़ी सी लिफ्ट करा दे… गाने से मिली ख्याति

अदनान सामी ने पहली बार सार 1994 में गाना कंपोज किया था। साल 1995 में अदनान ने पाकिस्तानी फिल्म संग्राम से एंट्री की थी। उनकी फिल्म उस साल काफी हिट रही थी। उनका थोड़ी सी लिफ्ट करा दे गाना बाद के सालों में काफी चर्चाओं में रहा था।

चार बार शादी कर चुके हैं अदनान सामी

दुनिया में सबसे तेज पियानो प्लेयर माने जाने वाले सिंगर अदनान सामी की निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। उन्होंने अब तक चार शादियां की है। उन्होंने एक ही लड़की से दो बार शादी की लेकिन वो फिर भी सफल नहीं रहा। उनकी पहली शादी पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से हुई थी। अदनान ने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबा गलादरी से की। 2010 में उन्होंने रोया सामी खान से अंतिम बार शादी की है।

साल 2016 में ली भारत की नागरिकता

पाकिस्तानी सिंगर के रूप में चार्चओं में रहे अदनान सामी को 1 जनवरी 2016 को भारत की नागरिकता मिल गयी। बताते चलें कि उनके पिता पाकिस्तान के नागरिक थे। उससे पहले वो 15 साल से भारत में रह रहे थे। उन्होंने कहा था कि “मैं यहां बेहद ख़ुशी और प्यार से रह रहा हूं। ये हक़ीक़त है कि भारत में मुझे कभी कोई दिक़्क़त नहीं हुई और विरोध नहीं प्यार ही मिला है।”

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2020: Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण, Rani Rampal और Kangana Ranaut को मिला पद्मश्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here