मध्यप्रदेश के देवास जिले की बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में अब सौ रूपये के नोट नहीं छापे जाएंगे। यहां पर नोटबंदी के बाद लगातार पांच सौ रूपये के नोट छापे जा रहे है।

नोटबंदी के बाद लगातार पांच सौ के नोट यहां छापे गए थे। और अभी भी छपाई जारी है। चूंकि नोटबंदी के बाद बाजार और बैंकों में अब भी पांच सौ रूपये के नए नोटों की कमी बनी हुई है। इसलिए सरकार इस समय पांच सौ रूपये के नोटों को छापने में पर जोर दे रही है। सूत्रों के अनुसार, सौ और पचास के नोट नई डिजाइन के साथ छापे जाएंगे। इसलिए देवास में अब सौ रूपये के नोट नहीं छापे जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार वर्तमान में चल रहे सौ रुपये के नोट काफी संख्या में छप चुके है। इन्हें ही बाहर भेजा जा रहा है। कहा जा रहा हैं कि अब बाजार में नई डिजाइन के सौ रुपये के नोट आएंगे। लेकिन यह वर्तमान में चल रहे नोट से थोड़ा छोटा होगा। इसका डिजाइन लगभग तैयार हो चुका है। हालांकि यह तय नहीं है कि इसकी छपाई कब से शुरू की जाएगी।

नवंबर 2016 से लेकर अभी तक लगातार पांच सौ रुपए के नोटों की छपाई बीएनपी में की जा रही है लेकिन इसके बाद भी नोटों की कमी बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो कमी को देखते हुए पांच सौ रुपए के नोटों की छपाई पर जोर दिया जा रहा है। प्रबंधन ने छपाई को देखते हुए मैन पॉवर बढ़ाने की भी डिमांड की है। इसके अलावा कर्मचारियों की मदद के लिए आए सेना के जवान भी फिलहाल यहीं हैं।

पहले कहा गया था कि एक अप्रैल से सेना के जवान लौट जाएंगे लेकिन इसके बाद उन्हें रोकने का आदेश आ गया। ऐसे में संभावना है कि फिलहाल सेना के जवान बीएनपी में सेवाएं देते रहेंगे। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों की सेवाएं भी लगातार ली जा रही हैं। कुछ और रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी आवेदन दिए हैं लेकिन एप्रूअल के बाद उन्हें रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here