जिला प्रशासन ने ताजमहल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फरमान जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अब सिर्फ आगरा के मुसलमान अपना पहचान पत्र दिखाकर ताजमहल के अंदर प्रवेश ले पाएंगे। ताजमहल की सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता करने के लिए ही ये फैसला लिया गया है। आगरा के मुसलमानों को अब ताजमहल परिसर में जुमें की नमाज अदा करने के लिए पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। लोगों का पहचान पत्र देखने के बाद ही ताजमहल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

सिर्फ स्थानीय निवासी जा सकेंगे

जिला प्रशासन द्वारा ये आदेश बुधवार को जारी किया गया है, जिसमें साफ़ कहा गया है कि ताजमहल में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नमाज अदा करने के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा सिर्फ स्थानीय लोगों को ही नमाज अदा करने के लिए अनुमति दी जाएगी। बता दे, शुक्रवार को पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहता है, सिर्फ नमाज के लिए स्थानीय लोगों को प्रवेश दिया जाता हैं।

पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि ताज परिसर के प्रशासन को सूचना मिली थी कि नमाज करने के बहाने कुछ बांग्लादेशी और गैर भारतीय लोग ताजमहल के अंदर घुस रहे हैं। इसलिए ताजमहल की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। आगरा जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश में साफ़ लिखा है कि शुक्रवार को ताजमहल में नमाज अदा करने आने वालों को ताजमहल में तभी प्रवेश दिया जाएगा, जब वह आगरावासी होने का प्रमाण पत्र दिखायेंगे।

ताज महल की सुरक्षा में खतरा

एडीएम सिटी केपी सिंह द्वारा जारी किए गए इस आदेश में यह भी लिखा है कि बाहरी लोगों के प्रवेश से स्मारक की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। डीएम गौरव गौरव दयाल ने बताया कि अब आगरा शहर के निवासियों को ही ताजमहल परिसर में शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here