सम्पूर्ण भारत के देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज देश के लिए गर्व की बात है कि देश के आजादी के 70 साल बाद भी विविधताओं वाले हमारे भारत को हमारे संविधान ने बड़े ही सुदृढ़ तरीके से खड़ा रखा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का ये महापर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा,साथ ही सम्पूर्ण देश को तिरंगे से सजाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराकर की। कार्यक्रम में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री, लालकृष्ण आडवाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

10 आसियान देशों के नेता शामिल

Republic Day 2018: The 10 ASEAN Leaders To Be Chief Guestsआज देश भर में जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें पहली बार 10 आसियान देशों के नेता गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यामांर, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं।

बीएसएफ महिला जवानों पर टिकी नजरें

गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि परेड में बीएसएफ की महिला जवानों की मोटरसाइकिल सवार टुकड़ी ने करतब दिखाया है, उन्‍हें देखकर हर भारतीय का सीना गर्व चौड़ा हो गया। महिला शक्ति के बाद राजपथ पर सभी की नजरें आसमान पर टिक गईं। वायुसेना के कई लड़ाकू विमानों ने आसमान में अपनी ताकत दिखाई। इनमें सुखोई, MK 4, सुपर हरक्यूलिस, ग्लोबमास्टर, सुखोई, जगुआर शामिल रहे।

60,000 जवान सुरक्षा में तैनात

High security ahead of Republic Dayदेश में होने वाले विभिन्न समारोहों और 10 आसियान नेताओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अधिक महत्व वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के 60,000 जवान तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति की आंखे हुई नाम

Air Force Commando JP Niralaतिरंगे की सलामी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरता पुरस्कार भी बांटे। रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में एक विशेष अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराने वाले भारतीय वायु सेना के कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मनित किया। अशोक चक्र शान्तिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। जैसे ही शहीद कमांडों की मां और पत्नी को अशोक चक्र दिया गया, कोविंद भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक गईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

Republic Day 2018सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों की मौजूदगी में इंडिया गेट स्थित पवित्र अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं के सवोर्च्च कमांडरों ने रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। राष्ट्रपति के सलामी मंच पर 21 तोपों की सलामी लेने के बाद सुबह दस बजे विजय चौक से भव्य परेड आरंभ हुई जिसका लगभग डेढ घंटे बाद लाल किले पर समापन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

पढ़े, राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश

बता दे, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम सन्देश का पूर्ण पाठ अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था।

[vc_images_carousel images=”33759,33760,33761,33762,33763,33764,33765,33766,33767″ img_size=”large” speed=”100″ autoplay=”yes” hide_pagination_control=”yes” title=”एक झलक में देखें गणतंत्र दिवस की खूबसूरत झांकियां”]

पाकिस्तानी सेना को नहीं खिलाएंगे मिठाई

इस बार पहला ऐसा मौका होगा, जब गणतंत्र दिवस के मौके पर बीएसएफ जवान पाकिस्तानी जवानों को मिठाई नहीं खिलाएंगे। पिछले कुछ दिनों से बॉर्डर पर हो रही लगातार गोलीबारी के चलते बीएसएफ ने ये फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here