यूपी और बिहार की जनता के दिलों पर राज करने वाले दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के घर नन्ही परी आई है। लक्ष्मी की आने की खुशी में तिवारी ने खुद ट्वीट भी किया है।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर के लिखा, “मेरे घर आयी एक नन्ही परी… I am blessed with a baby girl… जय जगदंबे”

ट्वीट सामने आते ही तिवारी को लोग खुब बधाई दे रहे हैं। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर शिक्षा हासिल कर रही है। मनोज तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं। 

गौरतलब है कि, मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। बाद में वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा।

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। पद जान के बाद तिवारी मीडिया की खबरों से दूर हैं। बेटी की जन्म पर मनोज तिवारी एक बार फिर खबरों में बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here