Chhattisgarh News: ‘बस्तर के वास्ते अमन के रास्ते’ अभियान को मिली सफलता, CRPF के सामने 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0
274
CRPF

Chhattisgarh News: नक्सल उन्मूलन अभियान ‘बस्तर के वास्ते अमन के रास्ते’ के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को 4 माओवादियों ने सरेंडर किया है। ये सभी माओवादी फूलपाड़ गांव के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी नक्सलियों ने CRPF-231 बटालियन के सीओ के सामने सरेंडर किया है। बता दें कि इन माओवादियों को CRPF DIG और SP के सामने विधिवत सरेंडर करवाया गया है। सरेंडर नक्सलियों ने कहा कि उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया है। वो अब तक विकास का विरोध किया करते थे, लेकिन अब विकास के लिए सहयोग करेंगे।

CRPF Attack
प्रतीकात्मक तस्वीर

दरअसल, लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 4 नक्सली हड़मा उर्फ मुकेश मड़काम, मुक्का वेट्टी, हड़माराम उर्फ गोरे मंडावी, सुक्का उर्फ बोटी मंडावी CRPF 231 बटालियन के सीओ सुरेंद्र सिंह के पास मंगलवार को पहुंचे। माओवादियों ने कहा कि अब वे नक्सल संगठन छोड़ना चाहते हैं। इसकी जानकारी CRPF DIG विनय कुमार सिंह और SP सिद्धार्थ तिवारी को दी गई। उन्होंने नक्सलियों का तत्काल सरेंडर कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद इन सभी नक्सलियों को सरेंडर करवाया गया। बता दें कि 4 माओवादियों को सरेंडर कराते वक्त मौके पर ASP राजेंद्र जायसवाल और DSP आशारानी भी मौजूद थीं।

Chhattisgarh News: सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर हैं कई गंभीर आरोप

सरेंडर कराते हुए SP ने कहा कि सभी नक्सलियों का मुख्यधारा में वापसी पर स्वागत है। वहीं नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथी लगातार सरेंडर कर रहे हैं। जिन्होंने सरेंडर किया है वे खुशहाल जीवन जी रहे हैं। ऐसे में हमने भी तय किया कि अब सरेंडर कर लिया जाए। SP ने कहा कि अन्य नक्सलियों से भी अपील की है कि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर खुशहाल जिंदगी जिएं। बता दें कि सरेंडर करने वाले नक्सली सड़क काटने, IED लगाने, आश्रम तोड़-फोड़ करने सहित कई घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहे हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों का आकड़ा 499 तक पहुंचा

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 499 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। वहीं 124 पर इनाम भी घोषित है। सीआरपीएफ के मुताबिक जल्द ही 500 नक्सलियों के सरेंडर का आंकड़ा पूरा हो जाएगा। दंतेवाड़ा जिले के SP ने कहा कि इस अभियान के तहत नक्सलियों का सरेंडर लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here