Maharana Pratap की पुण्यतिथि है आज, पढ़ें उनके नेक विचार

0
2173
Maharana Pratap Death Anniversary
Maharana Pratap Death Anniversary

इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर अपनी शौर्य गाथाओं की छाप छोड़ने वाली इस भारत भूमि ने कई योद्धाओं को जन्मा जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) भी उन्हीं वीर सपूतों में से हैं जिनके शौर्य की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था। उनके पिता महाराणा उदय सिंह और माता जयवंत कंवर थीं। महाराणा प्रताप को बचपन में ‘कीका’ के नाम से पुकारा जाता था।

Maharana Pratap की तलवार से घबराता था अकबर

Maharana Pratap
Maharana Pratap

महाराण प्रताप की मृत्यू अपनी राजधानी चावंड में धनुष की डोर खींचने से उनकी आंत में लगने के कारण इलाज के बाद 57 वर्ष की उम्र में 19 जनवरी 1597 में हुई थी। इतिहास में उनका नाम सदा के लिए दर्ज हो गया।

उनके पराक्रम का लोहा खुद अकबर ने भी माना था। आज उसी महान योद्धा की पुण्यतिथि है। आइए आपको बताते हैं उनके नेक विचार

जिसकी तलवार की छनक से “अकबर” का दिल घबराता था….!!
वो अजर अमर वो शूरवीर वो “महाराणा प्रताप सिंह” कहलाता था….!!

Maharana Pratap के नेक विचार

 Maharana Pratap  Thoughts
Maharana Pratap Thoughts
  • अपने और अपने परिवार के अलावा जो अपने राष्ट्र के बारे मे सोचे वही सच्चा नागरिक होता है।
  • अपने कतर्व्य,और पुरे सृष्टि के कल्याण के लिए प्रयत्नरत मनुष्य को युग युगांतर तक स्मरण रखा जाता है।
  • समय इतना बलवान होता है, कि एक राजा को भी घास की रोटी खिला सकता है।
  • अत्यंत विकट परिस्तिथत मे भी झुक कर हार नही मानते। वो हार कर भी जीते होते है।
  • मनुष्य का गौरव और आत्मसम्मान उसकी सबसे बङी कमाई होती है। अतः सदा इनकी रक्षा करनी चाहिए।
  • समय एक ताकतवर और साहसी को ही अपनी विरासत देता है, अतः अपने रास्ते पर अडिग रहो।
  • नित्य, अपने लक्ष्य, परिश्रम और आत्मशक्ति को याद करने पर सफलता का मार्ग सरल हो जाता है।
  • मातृभूमि और अपने माँ मे तुलना करना और अन्तर समझना निर्बल और मुर्खो का काम है।
  • अगर सर्प से प्रेम रखोगे तो भी वो अपने स्वभाव के अनुसार डसेगा ही।
  • अन्याय, अधर्म आदि का विनाश करना पुरे मानव जाति का कतर्व्य है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here