शनिवार से शुरू हुआ Hindu Nav Varsh, जानें दुनिया में कितने देश हैं हिंदू राष्‍ट्र

दुनिया की 15-16% आबादी हिंदू धर्म को मानती है। प्रतिशत के आधार पर नेपाल में 81.3% लोग हिंदू हैं।

0
546
Hindu Nav Varsh 2022 Wishes
Hindu Nav Varsh 2022 Wishes

Hindu Population: शनिवार यानी आज चैत्र नवरात्र के साथ हिंदू धर्म के नए साल की शुरुआत हो गई है। पूरी दुनिया में कई सारे देश इस्लामिक राष्ट्र हैं। वहीं हिंदू राष्ट्र की बात करें तो पूरी दुनिया में हिंदुओं की करीब 120 करोड़ आबादी होने के बाद भी एक भी देश आधिकारिक तौर पर हिंदू राष्ट्र नहीं है। इससे पहले पड़ोसी देश नेपाल आधिकारिक रूप से हिंदू राष्ट्र था। लेकिन 2008 में उसने अपने देश को धर्मनिरपेक्ष राष्‍ट्र बना लिया था।

Hindu Nav Varsh 2022 Wishes
Hindu Nav Varsh 2022

Hindu Population: दुनिया की 15-16% आबादी हिंदू धर्म को मानती

HINDU Hindutwa

दुनिया की 15-16% आबादी हिंदू धर्म को मानती है। प्रतिशत के आधार पर नेपाल में 81.3% लोग हिंदू हैं। वहीं भारत की 79.8% आबादी हिंदू धर्म का पालन करती है। वहीं मॉरीशस में 48.14% जनसंख्‍या हिंदू है। हिंदू धर्म जनसंख्या के प्रतिशत के हिसाब से दुनिया के पांच प्रमुख धर्मों में से एक है। ईसाई और इस्लाम धर्म के बाद हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है।

Hindu Population: कई देशों में बसे हैं हिंंदू

वर्तमान में भारत और नेपाल दो हिंदू बहुल देश हैं। ज्‍यादातर हिंदू एशियाई देशों में रहते हैं। भारत, नेपाल, बांग्लादेश, फिजी, भूटान, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर, USA, म्यांमार, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, सूरीनाम और कैरेबियन में 5,000 से ज्‍यादा लोग हिंदू हैं।

States Can Grant Hindus Minority Status

दुनिया भर में बड़ी संख्या में हिंदू धर्म का पालन किया जाता है। जिसमें तो कई लोग कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बसे हैं। गैर-भारतीय लोगों द्वारा भी हिंदू धर्म का पालन किया जाता है। इसमें इंडोनेशिया, वियतनाम और घाना जैसे देश शामिल हैं।

Hindu Population: सबसे ज्‍यादा हिंदू भारत में

भारत में जनसंख्‍या के मामले में सबसे ज्‍यादा लगभग 1.1 अरब हिंदू रहते हैं। बता दें कि दुनिया के 94% हिंदू भारत में रहते हैं। एक डाटा के अनुसार, लगभग 10 करोड़ हिंदू भारत से बाहर इस धर्म का पालन करते हैं। 2010 तक दुनिया के केवल दो देशों नेपाल और भारत में हिंदु मेजोरिटी में थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here