उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। उत्तर प्रदेश सरकार का नेतृत्व करने के साथ ही गोरक्ष पीठ के मुख्य महंत योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था। सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिभा से प्रभावित होकर, महंत अवैद्यनाथ ने अपनी राजनीतिक और विरासत उन्हें सौंपी थी। जिसे गोरखपुर के सांसद के रूप में आगे बढ़ाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को यूपी के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

सीएम योगी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया,”उत्तर प्रदेश के मेहनतकश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वह राज्य में बदलाव के अपने प्रयास में दृढ़निश्चयी है। मैं जनता के सेवार्थ उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

राजनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के उर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

इसके अलावा रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तथा वाणिज्य, उद्योग एवं नागरिक उड्डययन मंत्री सुरेश प्रभु ने भी श्री आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम  के अलावा अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी बधाई दी है। वहीं सीएम योगी ने सबका आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here