Heat wave चलने से तपेगी Mumbai, BMC ने जारी किया Yellow और Orange Alert

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई (Mumbai) में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां गर्मी का रोजाना नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है

0
521
Mumbai heat wave
Mumbai heat wave

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई (Mumbai) में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां गर्मी का रोजाना नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। बीते 10 दिन में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। रविवार को मुंबई में सर्वाधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते रविवार यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है। बीएमसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार कल यहां ऑरेंज अर्लट जारी किया गया है। यहां के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं सताएंगी। वहीं इसके अगले दिन यानी 17 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य के सुदूरवर्ती और खाली इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगीं। लिहाजा लोगों को इसके दुष्‍प्रभाव से बचाने के लिए क्‍या करें और क्‍या न करें? इसकी विस्‍तार से जानकारी दी गई है।

heat 2
Mumbai in heat wave


सन रेडिएशन का दिख रहा असर, Heat wave हो रही स‍क्रिय

मौसम वैज्ञानियों की मानें, तो धरती पर लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रहा है। रही सही कसर एल नीनो और ला नीना के प्रभाव ने पूरी कर दी है। सूरज से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन इतना बढ़ गया है, कि धरती लगातार तप रही है, फलस्‍वरूप हीटवेव यानी गर्म हवा निकल रही है।ऐसे में अगर यही हालात रहे, तो आने वाले भविष्‍य में लोगों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही जलवायु परिवर्तन और तापमान में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण भी है।

इस बार मार्च की शुरुआत से गर्मी ने दिखाए तेवर
इस वर्ष मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को सांताक्रुज में दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जोकि सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। कोलाबा में भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले 3 मार्च को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद 6 मार्च को तापमान बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 9 मार्च को भी 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जबकि 12 मार्च को पारा 38.5 डिग्री था।

heat 3
heat wave in Mumbai

इस वर्ष गर्मी तोड़ सकती है रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष गर्मी अपना पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसका मुख्‍य कारण पश्चिमी विक्षोभ का नहीं बनना है। सैटेलाइट से मिले चित्र के अनुसार कच्‍छ में एक एंटी साइक्‍लोन बना हुआ है, जोकि कुछ दिन बादल नहीं बनने देगा। ऐसे में जल्‍द ही मुंबई से सटे गुजरात में भी हीट वेव दस्तक देगी। मुंबई में भी तापमान में इजाफा होगा। पारा 40 डिग्री के पार तक पहुंचने की संभावना है।

heat 4

हीट वेव से बचने के लिए क्‍या करें, क्‍या न करें ?
हीट वेव का सीधा असर शरीर पर पड़ता है। ऐसे में सभी लोगों को बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्‍ली स्थित मैक्‍स अस्‍पताल के फिजिशियन डॉ. पीके.शर्मा का कहना है कि कुछ नियमों का पालन कर आप खुद को हीट वेव लगने से बचा सकते हैं।
हीट वेव के लक्षण

nariyal pani
  • तुरंत इलाज नहीं मिलने पर हीट स्ट्रोक हो सकता है।
  • हीट-स्ट्रोक में शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है
  • त्वचा का लगातार सूखा और गर्म रहना, शरीर में पानी की कमी, कंफ्यूजन, तेज या नब्‍ज का धीमा पड़ना, बेहोशी आना।
  • लगातार सिर घूमना, चक्कर आना, प्यास लगना, कमजोरी, सिर दर्द और बेचैनी महसूस करना।
  • ऐसे करें बचाव
  • तेज धूप और अत्‍यधि‍क तापमान में बाहर निकलने से बचें।
  • जितना हो सके तरल पदा‍र्थ लें, ग्‍लूकोज, जूस, छांछ आदि, इनके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी।
  • ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
    -अगर घर से बाहर निकलना भी पड़े तो शरीर को किसी सूती कपड़े से ढककर निकलें।
  • छाते और लांग दस्‍ताने और सन गोगल्‍स पहनें।
  • अपने साथ पानी की बोतल रखें।
  • भारी और चटपटे खाने की जगह हल्‍के, सुपाच्‍य और रेशे वाले भोज्‍य पदार्थ खाएं।
  • बॉडी को हाइड्रेट रखें और नारियल पानी पियें।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here