Gurmeet Ram Rahim Singh को मिली Z+ सिक्योरिटी, पंजाब चुनाव से पहले मिला था 21 दिन का फरलो

0
305
Gurmeet Ram Rahim Singh
Gurmeet Ram Rahim Singh

खुद को भगवान बताने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) पर बच्चियों के साथ बलात्कार, पत्रकार की हत्या, अपने ही मैनेजर की हत्या का आरोप है। अपनी प्रेमिका को दुनिया के सामने बेटी बनाकर रखने वाले गुरमीत राम रहीम को पंजाब चुनाव से ठीक 5 दिन पहले फरलो दी गई थी। अब खबर सामने आ रही है कि उसे Z+ सिक्योरिटी दी गई है। हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख की खालिस्तानियों से खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। सरकार के अनुसार खालिस्तान का समर्थन करने वाले गुरमीत राम रहीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

Gurmeet Ram Rahim Singh को मिली है 20 साल की सजा

Gurmeet Ram Rahim Singh 2
Gurmeet Ram Rahim Singh

राम रहीम को 20 अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साध्वी से रेप और हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से लेकर अब तक हजारों लोगों का गुनाहगार गुरमीत राम रहीम कई बार फरलो पर बाहर आ चुका है। पंजाब चुनाव से ठीक पहले उसे 21 दिन की फरलो मिली थी। अभी वो जेल से बाहर खुली हवा में सांस ले रहा है। अब एक दोषी को सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दे दी है। जेड प्लस सुरक्षा आम तौर पर मुख्यमंत्रियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों की दी जाती है।

राम रहीम अब तक हरियाण के सुनरिया जेल में कैदा था। उसे कुछ शर्तों के साथ ही फरलो दी गई है, जिसमें व जनसभा, डेरे पर भक्तों का तांता, बिना इजाजत के शहर छोड़ कर नहीं जा सकता है। इससे पहले राम रहीम अपनी मां की बीमारी के कारण फरलो पर बाहर था। अब फिर 21 दिन के लिए फरलो पर है।

Gurmeet Ram Rahim Singh के साथ 15 लोगों को मिली है Z+ सुरक्षा

Gurmeet Ram Rahim Singh 3
Gurmeet Ram Rahim Singh

बता दें कि देश में नेताओं, अधिकारियों या किसी शख्स की सुरक्षा खतरों को देखते हुए उन्हें सरकार और पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। खतरों को देखते हुए ही जेड प्लस, जेड, वाई या एक्स कैटगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया जाता है। देश में मौजूदा समय में महज 450 लोगों को इस तरह की सुरक्षा मिली है। इनमें से 15 लोगों को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है।

जेड प्लस सुरक्षा देश की दूसरी बड़ी सुरक्षा है। इसमें 36 सुरक्षाकर्मी होते है। इनमें 10 एनएसजी (National Security Guards) और SPG (Special Protection Group) कमांडो होते हैं ,साथ ही कुछ पुलिस भी शामिल होती है। इसमें इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (Indo- Tibetan Border Police) और सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) के जवान भी सुरक्षा में तैनात होते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here