Children’s Day 2023: बाल दिवस पर पढ़िए पंडित जवाहर लाल नेहरू के ये 10 चर्चित कोट्स, आज भी देते हैं प्रेरणा…

0
159

Children’s Day 2023: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। वे एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से थे। संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में गुटनिरपेक्ष नीतियों के कारण वे देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में विख्यात हो गए।

FotoJet 91
Children’s Day 2023

Children’s Day 2023: बाल दिवस के मौके पर पढ़िए चाचा नेहरू के ये कोट्स

पंडित नेहरू को बच्चों से खास लगाव था, उनका मानना था, किसी बच्चे के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। प्यार से बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। यही वजह है कि आज के इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। चाचा नेहरू के जन्मदिन के इस मौके पर हम आपके लिए उनके कुछ चर्चित कोट्स लेकर आए हैं जो आज भी प्रेरणा देने का काम करते हैं…

1. संकट और गतिरोध जब होते हैं तो उनसे कम से कम यह लाभ होता है, कि वे हमें सोचने के लिए मजबूर करते है

2. आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उन्हें बनाएंगे वह देश के भविष्य को निर्धारित करेगा।

3. सुझाव देना और बाद में उसके गलत नतीजे से बचकर निकल जाना सबसे आसान है।

4. लोकतंत्र अच्छा है। मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर है।

5. जिंदगी ताश के पत्तों की तरह ही है। जिसे आपको नियतिवाद के हातों से निपटना होगा और अपनी इच्छाओ के मुताबिक खेलना होगा।

6. असफलता तभी होती है, जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।

7. सफलता उन्हीं को मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।

8. समय को बीते हुए सालो से नहीं गिना जाता बल्कि किसी एक ने उस समय में क्या किया, क्या महसूस किया और क्या हासिल किया, इससे गिना जाता है।

9. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।

10. एक नेता या कर्मठ व्यक्ति संकट के समय लगभग हमेशा ही अवचेतन रूप में काम करता है और फिर अपने किए गए कामों के लिए तर्क सोचता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here