Fuel Rate: पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर,अगले माह दामों में तेजी की संभावना, जानें आपके शहर में क्‍या है Rate

Fuel Rate: पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ने से शुक्रवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा, लेकिन आने वाले समय में ईंधन के दामों में ज्‍यादा इजाफा होने की संभावना बनी हुई है।

0
266
Fuel Price : Latest Petrol Rate today
Fuel Price

Fuel Rate: पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ने से शुक्रवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा, लेकिन आने वाले समय में ईंधन के दामों में ज्‍यादा इजाफा होने की संभावना बनी हुई है। दरअसल ताजा वैश्वि‍क बदलाव के मद्देनजर ईंधन के दामों में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका है।यूक्रेन (Ukraine) पर हमले के बाद रूस पर लगाए अमेरिकी प्रतिबंधों से कच्चे तेल की आपूर्ति पर गंभीर दबाव पड़ा है।

भारत भी इससे अछूता नहीं, हालांकि अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत इस मामले में काफी हद तक बचा। वह रूस (Russia) से रियायती दरों पर तेल ले रहा है, लेकिन प्रतिबंधों की वजह से तेल के ट्रांसपोर्टेशन में समस्या आ रही है। इस फेर में भारत सऊदी अरब (Saudi Arab) की दिग्गज कंपनी अरामको से तेल खरीदने जा रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि मई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और परेशान कर सकतीं हैं।

peto 25 1
Petrol-Diesel Rate

Fuel Rate: कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ी

pet 1 apr 1
Rate will increased of Fuel

मांग-आपूर्ति के समीकरण और रूस पर जारी प्रतिबंधों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा हो गया है। इसका सीधा असर घरेलू स्तर पर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। लिहाजा अब यह बढ़ोतरी मई में भी जारी रह सकती है।

इसकी वजह यही है कि देश की दो प्रमुख तेल विपणन कंपनी सऊदी की अरामको से कम कच्चा तेल खरीदेंगी। सऊदी कंपनी अरामको ने हाल ही में एशिया के लिए कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।इसके चलते एशिया के विभिन्न क्षेत्र में कच्चा तेल रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Fuel Rate: आर्थिक विकास होगा प्रभावित
वित्त मंत्रालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार सस्ता कच्चा तेल खरीदने के लिए सभी संभावित विकल्पों की तलाश कर रही है। एक उच्च सरकारी अधिकारी के मुताबिक महंगे कच्चे तेल से आर्थिक विकास प्रभावित हो सकता है। कच्चे तेल की कीमतें एक महीने तक 110 से 120 डॉलर के बीच रहती हैं तो महंगाई में तेजी के साथ इजाफा होगा।

फरवरी-मार्च में भारत ने औसतन 19.33 डॉलर प्रति बैरल महंगा कच्चा तेल खरीदा है। खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की कीमत फरवरी में 94.07 डॉलर के मुकाबले मार्च में बढ़कर 113.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। अब मई में इनके और बढ़ने की आशंका है।

जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्‍ली104.4596.71
नोएडा105.4597.01
गुरुग्राम105.8497.09
फरीदाबाद106.1597.39
मुंबई 120.05104.75
कोलकाता115.0199.81
चेन्‍नई110.83100.92
लखनऊ105.2396.81
बेंगलुरु111.0794.78

(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here