Eknath Shinde होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम, थोड़ी देर में शपथ ग्रहण

0
211
Eknath Shinde
Eknath Shinde

Eknath Shinde: शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने दोनों नेताओं को मिठाई खिलाई।

download 7 10
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और Eknath Shinde

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के कार्यकाल पर कसा तंज

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में BJP और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम ने चुनाव के दौरान BJP के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था। लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने निर्णय किया कि बालासाहेब ठाकरे जी ने जिन विचारों का जीवन भर विरोध किया ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया।इसके बाद हमने ढाई साल में एक सरकार देखी जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वो लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रही थी। वो लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के 40 विधायक और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर 50 विधायक आज एक साथ हैं। हम लोग हमारे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जी की हिंदुत्व की जो भूमिका है उसको आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमने जो कदम उठाया है वो किसी ने कुछ पाने के लिए नहीं किया है। यह सब एक विचार, बालासाहेब ठाकरे जी का हिंदुत्व और राज्य के विकास की बात है इसलिए हम यह एजेंडा लेकर आगे जा रहे थे।

और पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here