देश में कोरोना का कहर बरस रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं वहीं 2263 लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का सहारा ले रही है। लेकिन देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बात को मद्दे नजर रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्य के मंत्रियो के साथ बैठक की इसमें मुख्य रुप से गुजरात, महाराष्ट्र दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल थे।

ये मीटिंग विवाद का कारण बनी हुई है। इसका जिम्मेदार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया जा रहा है। दरअसल पीएम मोदी से संवाद के दौरान केजरीवाल ने संबोधन को लाइव कर दिया था जिससे पीएम मोदी खफा हो गए।

अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए लाइव संबोधन को देखने के बाद पीएम मोदी ने खेद जताया जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आपत्ती जताई। पीएम मोदी ने जब केजरीवाल को टोका तो उन्होंने आगे से ध्यान रखने की बात कही है।  इसपर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से सफाई भी दी गई है।

मुख्यमंत्री के कार्यालय का कहना है कि उन्हें कभी निर्देश नहीं दिया गया था कि संबोधन को लाइव नहीं किया जा सकता है। अगर इससे कोई दिक्कत हुई है तो वह अपनी ओर से खेद प्रकट करते हैं।

प्रधानमंत्री से वार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा कि, ऑक्सीजन का कंट्रोल सेना के हाथ में देना चाहिए जिसके बाद सभी को सही मात्रा में ऑक्सजीन सप्लाई हो सकेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से आगे कहा कि, हवाई मार्ग से भी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, जबकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस की सुविधा दिल्ली में भी शुरू होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि अगर ऑक्सीजन के संकट को दूर नहीं किया गया, तो दिल्ली में त्रासदी हो सकती है। मैं सीएम होकर भी बेबस हूं।

वैक्सीन का मुद्दा उठाते हुए दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि, सभी को एक ही दाम पर वैक्सीन मिलनी चाहिए। केंद्र को अलग दाम पर मिल रही है और राज्य को अलग दाम चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, हमे सुबह से फोन आरहा है कि, ऑक्सीजन खत्म हो गया है। मैं लाचार हो गया हूं।

बता दें कि, सरगंगाराम और मैक्स जैसे अस्पतालों के बाहर लोग दम तोड़ रहे हैं। यहां पर ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि केंद्र ने ऑक्सीजन भेजा है लेकिन कुछ ही समय के लिए स्टॉक मिला है। वहीं केंद्र सरकार के सूत्रो ने कहा है कि, अरविंद केजरीवाल तुच्छ स्तर की राजनीति कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here