राजधानी दिल्ली में रविवार को सर्दी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार के दिन पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 साल पहले 29 दिसंबर 2007 को दिसंबर महीने में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह मध्यम धुंध छाई रहेगी और इसके बाद आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर और शाम को भी धुंध छाई रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। आंकडों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 26 दिसंबर 1945 का है। इस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here