Delhi पर छाया ठंड का प्रकोप, शीत लहर से बढ़ी गलन, हवा में भी कोई सुधार नहीं, AQI- 480

0
527
Environment news
Environment news

Delhi-एनसीआर पर ठंड का भीषण प्रकोप छाया हुआ है। ठंड और धुंध के कारण दिल्ली-एनसीआर में सामान्य जन-जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी रविवार से मंगलवार तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिसके कारण आने वाले दिनों में पारे का और नीचे जाना तय माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए Delhi में येलो अलर्ट जारी किया है क्योंकि रविवार की रात कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। उम्मीद की जा रही है कि इससे बढ़े हुए प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Delhi में बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

वहीं बीते शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

Delhi
Delhi

Delhi में घने कोहरे और शीत लहर के कारण यातायात की बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। दिल्ली में न्यनतम तापमान सबसे कम नरेला में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं आया नगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में भी 6.5 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नरेला में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे के कारण पालम एयरपोर्ट के नजदीक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विजिबिलिटी काफी कम रही। इन दो घंटे के दौरान विजिबिलिटी 500 मीटर रही।

Delhi में AQI 480 दर्ज किया गया

अब प्रदूषण की बात करें तो Delhi-एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। इस वजह से दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव और नोएडा में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही।

Delhi
Delhi

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर रही।

फरीदाबाद और दिल्ली में शनिवार को देश में सबसे अधिक प्रदूषण रहा। आज रविवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने जो आकंडा जारी किया है उसके मुताबिक दिल्ली का एयर इंडेक्स AQI- 480 दर्ज किया गया है।

मालूम हो कि एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: जानलेवा ठंड के बीच Delhi के Air Pollution में कोई सुधार नहीं, AQI- 316

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here