CBSE परीक्षा में ”महिला विरोधी” प्रश्न को लेकर बढ़ा विवाद, Sonia Gandhi बोलीं- मोदी सरकार मांगे माफी

0
350
congress
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी।

CBSE: 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कथित तौर पर महिला विरोधी प्रश्न पूछे जाने को लेकर आज संसद में सवाल खड़े किए गए और मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद सीबीएसई ने साफ किया कि इस सवाल को हटा लिया जाएगा। दरअसल, पेपर में “disobedience of wives” शब्द का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा भी कई चीजें पैसेज में ऐसी लिखी गयी थीं जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीबीएसई द्वारा पूछे गए सवाल को लेकर संसद में सवाल पूछे।

सोनिया गांधी ने संसद में उठाया मुद्दा

पेपर में जो पैसेज पूछा गया था वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पैसेज को सोशल मीडिया पर महिला विरोधी और स्त्रियों के प्रति द्वेषपूर्ण बताया जा रहा है। आज संसद में विभिन्न दलों ने पैसेज को “स्पष्ट रूप से गलत” और “घृणित” करार दिया। कांग्रेस के नेतृत्व में, DMK, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने इस मुद्दे पर लोकसभा में वाकआउट किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मुद्दे को उठाया, उन्होंने “स्पष्ट रूप से स्त्री विरोधी” पैसेज की निंदा की और नरेंद्र मोदी सरकार से माफी मांगने की मांग की।

उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक प्रश्न को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और इस बात की समीक्षा का आदेश दिया जाना चाहिए कि किस वजह से “गंभीर चूक” हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट में पैसेज को “सर्वथा घृणित” करार दिया और कहा कि इस तरह के कदम “युवाओं के मनोबल और भविष्य को कुचलने के लिए आरएसएस-भाजपा की चाल है”।

राहुल गांधी ने लिखा, “अब तक सीबीएसई के अधिकांश पेपर बहुत कठिन थे और अंग्रेजी के पेपर में कॉम्प्रिहेंशन बहुत ही घृणित था। “ प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “अविश्वसनीय! क्या हम वास्तव में बच्चों को यह सिखा रहे हैं? स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार महिलाओं पर इन विचारों का समर्थन करती है, फिर उन्हें सीबीएसई पाठ्यक्रम में क्यों शामिल किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें:CBSE 10वीं के एग्जाम पेपर के सवाल पर भड़की प्रियंका गांधी, पूछा- हम बच्चों को ऐसी बकवास चीजें क्यों सीखा रहे हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here