कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रचार के लिए आज से बेंगलुरू मंडल में दो दिनों की यात्रा करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही वहां सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस में भी जोरशोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रचार के लिए आज से बेंगलुरू मंडल में दो दिनों की यात्रा करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही वहां सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस में भी जोरशोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों कर्नाटक में काफी दौरे किए हैं। उनकी अगुआई में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा को जिस तरह से लोगों का रिस्पॉन्स मिला है, उससे कांग्रेस काफी उत्साहित है। राहुल के दौरे काफी सफल रहे हैं, वहां राहुल के प्रति लोगों के बीच खासा उत्साह और आकर्षण दिखाई दिया। 40 साल से नीचे के लोगों की भागीदारी काफी मजबूत रूप से सामने आई है।

कांग्रेस को लग रहा है कि लंबे अर्से से देश का जो युवा उससे छिटका था, वह कर्नाटक में वापस आता दिख रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। और सिद्धारमैया यहां के मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता बरकरार रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जब भी राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर जा रहे हैं वो जनता को भरोसा दिलाने में लगे हैं कि कांग्रेस ही उनके हितों का ख्याल रख सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कर्नाटक का रण जीतने के बाद उनका और पार्टी का मनोबल काफी बढ़ जाएगा। उधर बीजेपी भी कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए बेकरार है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह कर्नाटक आकर कांग्रेस की एक-एक नाकामियां गिना चुके हैं। यहां लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है।

बीजेपी के नेता प्रदेश सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस भी अपने धुर विरोधी बीजेपी को आड़े हाथों लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। राहुल गांधी आज एक बार फिर से कर्नाटक की जनता को भरोसा दिलाने चाहेंगे कि कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टी उका उद्धार नहीं कर सकती है।

—एपीएन ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here