Chandrayaan-3: भारत निकल पड़ा चंद्रपथ पर, PM Modi ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई, बोले-बच्‍चे अब चंदा मामा दूर के नहीं बोलेंगे, वो कहेंगे चंदा मामा अब टूर के!

Chandrayaan-3: आज देश का हर नागरिक उत्‍साह और जोश से लबरेज है।लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका से संबोधन में कहा कि देश अब चंद्रपथ पर चल चुका है।

0
74
Chandrayaan-3: Vikram soft landing on Moon news
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: भारत ने शानदार इतिहास रचते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और चांद पर कदम रखा।है।भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार शान से तिरंगा लहरा रहा है।23 अगस्त 2023 की तारीख दुनिया के कैलेंडर में इतिहास के तौर पर दर्ज हो चुकी है।

इसरो की इस महान उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आज देश का हर नागरिक उत्‍साह और जोश से लबरेज है।लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका से संबोधन में कहा कि देश अब चंद्रपथ पर चल चुका है। बच्चे अब ये नहीं कहेंगे, चंदा मामा दूर के, वो अब कहेंगे चंदा मामा अब टूर के। इतनी भव्‍य सफलता पर पूरे देश में महोत्‍सव का माहौल है।

Chandrayaan-3: ISRO 's Chandrayaan-3 Successful Reaches in Moon news hindi
Chandrayaan-3: ISRO ‘s Chandrayaan-3 Successful Reaches in Moon news hindiChandrayaan-3: ISRO ‘s Chandrayaan-3 Successful Reaches in Moon news hindi

Chandrayaan-3: वैज्ञानिकों की थमीं थी धड़कनें

इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में जब सबकी निगाहें अंतरिक्ष में अटकी हुईं थीं। वैज्ञानिकों की धड़कनें भी थमी हुई थीं।चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम जैसे चांद पर उतरा। सभी खुशी से झूम उठे। श्रीहरिकोटा से हरिद्वार तक जश्न ही जश्न मनाया जाने लगा। बधाइयों का तांता लग गया, क्योंकि हिंदुस्तान ने वो कर दिखाया, जो अमेरिका, रूस और चीन जैसे शक्तिशाली देश नहीं कर पाए।

Chandrayaan-3: सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में महारथ

विक्रम की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में महारथ पाने भारत चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ ही ये उपलब्धि हासिल कर सके थे। वह क्षण बेहद रोमांचक था, जब चांद पर विक्रम लैंड हुआ और थोड़े इंतजार के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकला। इसी प्रज्ञान के जरिए चंद्रमा के रहस्य खुलेंगे।

अंतरिक्ष में भारत के खास पल

अंतरिक्ष में भारत लगातार कदम बढ़ा रहा है।सबसे पहली बार 3 अप्रैल 1984 को भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने इतिहास रचा था। वह सोवियत संघ के सेल्‍युत यान से अंतरिक्ष में पहुंचे थे।राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में 7 दिन 21 घंटे और 40 मिनट का समय बिताया था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here