बिहार के मुंगेर में एक महिला के पैर में एक सांप फन फैलाये डेढ़ घंटे तक लिपटा रहा और इस दौरान लोग सांप के सामने भजन कीर्तन करते रहे। महिला की जान डेढ़ घंटे तक जोखिम में रही। यह मामला मुंगेर के बरियारपुर में इटहरी पंचायत के कल्याणटोला गांव का है। गांव में रहनेवाले मनोज मंडल की पत्नी पुतुल देवी पैर में सांप उस वक्त आकर लिपट गया जब वो सो रही थी।

सांप उसके पैर पर डेढ़ घंटे तक फन फैला कर बैठा रहा। इस दौरान परिजन एवं आसपास के लोग पहुंचे और भगवान को प्रार्थना करने लगे। बाद में खुद कोबरा ने बिना कोई नुकसान पहुंचाये पुतुल देवी के पैर से निकल कर बहियार की ओर चला गया।

बताया जाता है कि पुतुल देवी अपने घर में जमीन पर बिछावन डाल कर सोयी हुई थी। उसने मच्छरदानी लगा रखा था, किंतु उसका पैर मच्छरदानी से बाहर था। रात लगभग दो बजे महिला को पैर में एहसास हुआ कि उसके पैर में कुछ है। जब उसने उठ कर देखा तो कोबरा सांप पैर में लिपटा हुआ है और फन फैलाये हुए है। उसके बाद महिला डर के मारे बुदबुदाने लगी और बेटे को आवाज लगाई।

मां की आवाज सुनकर बेटा एतबारी कुमार जग गया और वह मां को देखने चला आया। जैसे वह मां के समीप पहुंचा तो देखा कि एक सांप उसके मां के पैर से फन फैला कर लिपटा हुआ है।धीरे-धीरे आसपास के लोग घर में जुट गये। कुछ लोग भजन-कीर्तन कर भगवान से प्रार्थना करने लगे। हालांकि लगभग डेढ़ घंटे बाद सांप स्वत: महिला के पैर से निकल कर बहियार की ओर भाग गया।

ब्यूरो रिपोर्ट,एपीएन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here