भारतीय बैंको से करीब 9,000 करोड़ रुपये लेकर भागे कारोबारी विजय माल्या को शिकंजे में लेने के लिए सीबीआई अधिकारी समेत एक टीम लंदन पहुंच गई है। सीबीआई के डिप्टी डायरेक्टर राकेश अस्थाना सोमवार को लंदन के लिए रवाना हुए। उनके साथ ईडी के अधिकारी भी लंदन गए हैं। भारत सरकार की कोशिश है कि भगोड़ा घोषित किए गए विजय माल्या को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए।

आपको बता दें कि इस केस में विजय माल्या को पिछले महीने लंदन में गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्हें सशर्त जमानत मिल गई थी। माल्या को भारत की अपील पर स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विजय माल्या को भारत वापस लाना मोदी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। भारत ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर कूटनीतिक चैनल का भी इस्तेमाल किया है। अब ये मामला वहां की कोर्ट में है। हालांकि माल्या की गिरफ्तारी के बाद ब्रिटिश अदालतों में उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में भारत से सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक टीम लंदन गई।

आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद हो गए किंगफिशर एयरलाइंस के चेयरमैन विजय माल्या फिलहाल लंदन में आराम की जिंदगी जी रहे हैं। उनपर कई बैंको से करीब 9,000 हजार करोड़ रूपये का लोन लेकर विदेश भागने का आरोप है। भारत में उनके लिए कर्ज के चर्चें तेज होने के बाद से वह भारत नहीं आए हैं। वह ट्वीट के जरिए कभी जाँच एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं तो कभी किंगफिशर एयरलाइंस के बंद होने के लिए सिस्टम को दोषी बताते हैं।

हाल ही में विजय माल्या को इंग्लैंड से भारत लाने के लिए  अदालत से जारी समन को गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को सौंप दिया है। जिसके बाद से उनकी परेशानी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बैंकों ने उनका विला बेचकर उनकों दिए गए कर्ज का एक हिस्सा वसूल कर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बाकी के पैसों को बैंक कैसे वसूल करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here