एप बेसड कंपनी उबर अपने उपभोक्ताओं के लिए भारत में एक नई सर्विस लेकर आई है। अब आप उबर में यात्रा करने के साथ साथ फूड डिलिवरी की सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। फिलहाल, इस सेवा को सिर्फ मुंबई में ही शुरु किया गया है, इस साल के अंत तक देश के छह शहरों में यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

उबर अपनी यह सर्विस उबरईट्स की एप के जरिए लॉन्च कर रही है। जिसे आप एपल एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अब बड़े ब्रांड के अलावा लोकल रेस्तरां तक का खाना आपके घर डिलिवर हो सकता है। कंपनी ने इसके लिए कोई न्यूतम सीमा भी अभी तक तय नहीं की है। मगर हर आर्डर पर 15 रुपए का चार्ज वसूला जाएगा।

खाने को UberEats.com वेबसाइट के जरिए भी आर्डर किया जा सकता है। कंपनी इसके लिए 200 से भी अधिक रेस्टॉरेंट से गठजोड़ कर चुकी है। उबर के मुताबिक 35 मिनट तक फूड डिलिवरी हो जाएगी, जिसमें 20 मिनट बनाने और 15 मिनट का समय डिलिवरी के लिए रखा गया है।

उबरईट्स के मालिक भाविक राठौड़ का कहना है कि सबसे पहले इसे मुंबई में लॉन्च करने का कारण यही है कि मुंबई फूड इंडस्ट्री का हब है, यहां लोकल और वैश्विक दोनों ही प्रकार का खाना उपलब्ध होता है। मुंबई में यह सेवा शुरु करना वैश्विक स्तर पर विस्तार की दिशा में एक कदम है।

बता दें कि यह सर्विस जनवरी में लॉन्च हुई थी और अब तक 26 देशों के 76 शहरों में सफलतापूर्वक काम कर रही है। इससे पहले ओला कंपनी ने भी यह सेवा शुरु की थी लेकिन बाद में यह सेवा बंद कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here