BJP विधायक रणधीर सिंह का Video फिर से वायरल, धांसू डांस से बटोरी थी सुर्खियां

0
330

BJP विधायक रणधीर सिंह का एक वीडियो वायरल है। जिसमें वे धांसू डांस करते नजर आ रहे हैं। रणधीर सिंह देवघर के सारठ से विधायक हैं। वे एक गांव में शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। विधायक पार्टी में लोगों के साथ थिरकते दिखे। डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर विधायक कमर हिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी ने चुटकी भी ली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में नेता कम कलाकार ज्यादा हैं।

विधायक रणधीर सिंह ने मौके पर कहा, ‘ये गांव मेरे पसंदीदा गांवों में से एक है। यहां से मेरी राजनीति शुरू हुई है। इस गांव के लोगों का मेरे ऊपर इतना एहसान है कि उम्रभर में भी नहीं चुका सकता हूं। वीडियो पर मजे लेते हुए विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सोच रहा हूं कि मैं भी फिल्म निर्देशक बन जाऊं और रणधीर सिंह को डांसर के रूप में कास्ट करूँ।’

बता दें कि जामताड़ा जिले के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह में भी विधायक रणधीर सिंह ने डांस किया था। वह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। बता दें कि झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री और देवघर जिले के सारठ से बीजेपी विधायक रणधीर सिंह 2014 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनका डांस और विवादित बयानों से गहरा रिश्ता रहा है।

कद्दावर नेता उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के करीबी रहे वर्तमान विधायक रणधीर सिंह डांस और विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। विधायक रणधीर सिंह अपने आसपास के इलाके में शादी और शिवरात्रि के मौके पर आयोजित शिव बारात, धार्मिक और शादी समारोहों में शिरकत करते रहते हैं। लोगों की आग्रह पर उन्हें खुश करने के लिए ठुमके लगाने में भी परहेज नहीं रहता।

यह भी पढ़ें: Tamilnadu निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला एक वोट, ट्विटर पर Single Vote BJP करने लगा ट्रेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here