BJP Foundation Day: PM Modi बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी; कच्छ से कोहिमा तक BJP एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को कर रही है सशक्त

BJP Foundation Day: पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि 3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है।

0
228
BJP Foundation Day
BJP Foundation Day

BJP Foundation Day: बुधवार को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को PM मोदी ने संबोधित किया। पीएम इस भव्य समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सेवा व समर्पण भाव के साथ जनता के बीच जाकर काम करें और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।

download 32
BJP Foundation Day

BJP Foundation Day: 3 दशक बाद राज्यसभा में किसी दल के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि 3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

BJP गरीबों की पार्टी है: JP Nadda

उन्होंने आगे कहा कि आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है। आज के दिन हम मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। मां स्कंदमाता कमल पर विराजमान होती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल थामे रहती हैं। बता दें कि समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में हमारे विधायकों की संख्या 1,379 है, हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया। सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। ये पार्टी ग़रीबों की पार्टी है।

download 33
BJP Foundation Day: PM Modi

उन्होंने कहा कि 42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले। आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए 3-3, 4-4 पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया।आज उनकों भी याद करने का अवसर है।

संबंधित खबरें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here