Bhajan Sopori Dies: संगीत जगत को एक और झटका! नहीं रहे संतूर वादक भजन सोपोरी

Bhajan Sopori Dies: विश्वभर में प्रसिद्ध संतूर वादक शिव कुमार शर्मा के निधन के तुरंत बाद ही प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का भी आज शाम निधन हो गया है। उनका जन्म वर्ष 1948 में श्रीनगर में हुआ था।

0
184
Bhajan Sopori Dies: संगीत जगत को एक और झटका! नहीं रहे संतूर वादक भजन सोपोरी
Bhajan Sopori Dies: संगीत जगत को एक और झटका! नहीं रहे संतूर वादक भजन सोपोरी

Bhajan Sopori Dies: शास्त्रीय संगीत जगत को एक और बड़ा झटका लगा है। संतूर वादक भजन सोपोरी का आज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि भजन सोपोरी कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज दोपहर में अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

Bhajan Sopori Dies: भजन सोपोरी का जाना शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। भजन सोपोरी ने अपनी कला के दम पर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। यह सोपोरी सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे। उम्र के कारण इनको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी थी और 74 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए।

FUPwOWMUYAEQ3cK?format=png&name=small

Bhajan Sopori Dies: पद्मश्री से किए गए हैं सम्मानित

भजन सोपोरी को इनकी कला के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पद्मश्री और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। साल 2011 में इसे ‘जम्मू एवं कश्मीर डोगरी अवॉर्ड’ भी दिया गया था। यह संतूर के साथ ही कई अन्य वाद्य यंत्र बजाना भी जानते थे। इनको यह कला महान वादक पंडित शंकर से देन में मिली थी। शंकर पंडित ने ही भारत में सूफी स्टाइल को लोकप्रिय किया था, इनके बाद ही सोपोरी ने इस कला को आगे बढ़ाया और संतूर को एक राष्ट्रीय पहचान दी।

संबंधित खबरें:

पंचतत्व में विलीन हुए KK, बेटे नकुल कृष्णा ने दी मुखाग्नि

संतूरवादक Pandit Shiv Kumar Sharma का निधन, छह महीने से किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here