दुनिया में सबसे अधिक कोरोना भारत में कहर मचा रहा है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। देश में 24 घंटे के भीतर 3.54 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं 2800 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना का मंजर इतना भयानक है कि, लाशों को जलाने के लिए श्मशान घाट कम पड़ गया है। पार्क को श्मशान घाट में बदला जा रहा है। अस्पतालों के बाहर लोग इलाज के आभाव में दम तोड़ रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन की कमी देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक है। यहां लोग मैक्स और सरगंगाराम जैसे बड़े अस्पतालों के बाहर दम तोड़ रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #StayStrongIndia देश को प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया भर से लोग भारत को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि,भारत जंग जीत जाएगा।

बता दें कि, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत कोरोना से दूसरी बार जंग लड़ रहा है। दूसरी लहर की चपेट में युवा आसानी से आ रहा है। आलम ये है कि, लोग अपनों को पंच तत्वों में विलीन करने के लिए कई दिनों से लाइन लगा कर खड़े हैं। कोरोना के कारण देश में हर दिन 2 हजार से अधिक मौतें हो रही हैं। ये तो वो आंकड़ा है जिसे रिकॉर्ड किया जा रहा है कई आंकड़ो को रिकॉर्ड ही नहीं किया जा रहा है। इस भयानक मंजर को देखते हुए यूएई ने भारत के चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश की है। दुबई में मौजूद विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भारत के लिए तिरंगे झंडे के साथ स्टे स्ट्रोग इंडिया लिखा गया।

यूएई में भारत के दूतावास ने ट्विटर पर लिखा है, भारत कोरोना वायरस के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका मित्र यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है। भारतीय दूतावास ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।

भारत में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सऊदी अरब से 80 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लायी जा रही है। ऑक्सीजन को भेजने का काम अडानी समूह और लिंडे कंपनी के सहयोग से हो रहा है। भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है। जबकि अबतक एक लाख 92 हजार 311 लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतल है कि, जब देश इस भयंकर महामारी से सामना कर रहा है ऐसे समय में यूएई का प्रोत्साहन देश के लिए काफी अहम रखता है। देश के लिए लोग सोशल मीडिया पर दुआ कर रहे हैं। बता दें कि, कोरोना की दूसरी लहर में भारत की हालत इटली से भी अधिक खराब हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here