Asaduddin Owaisi ने अपने अंदाज में ‘भक्तों’ पर कसा तंज, कहा- जहां हरा देखते हैं वहां लाल हो जाते हैं

0
1853
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि देश में मुसलमानों के प्रति नफरत इतनी बढ़ गयी है कि जहां भी भक्तों को हरा रंग दिखता है वे लाल हो जाते हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए हैदाराबाद के सांसद ने कहा, ‘सीएम योगी के गोरखपुर में एक मुसलमान के घर पर हरा झंडा लगा हुआ था। वहां भीड़ ने हमला बोल दिया और कहा कि पाकिस्तान का झंडा लगा रखा है। हरा झंडा मतलब पाकिस्तान का झंडा नहीं होता लेकिन देश में मुसलमानों के प्रति नफरत इतनी फैला दी गयी है कि हरा दिखते ही भक्त लाल हो जाते हैं।’

इससे पहले Altaf की हिरासत में हुई मौत पर Asaduddin Owaisi ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि Altaf गरीब मुसलमान है इस कारण उसे न्याय नहीं मिल रहा है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अल्ताफ की हत्या कर दी गई थी। कोई हुडी की डोरी का उपयोग करके अपने आप को 4-5 फुट ऊंचे नल पर कैसे लटका सकता है? इससे किसी व्यक्ति की हत्या की जा सकती है।

कौन है अल्ताफ?

जानकारी के अनुसार 21 साल का युवक अल्ताफ कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नगला सय्यैद अहरोली का रहने वाला था। मृतक के पिता के अनुसार अल्ताफ पर एक लड़की को भगाने का आरोप था। सोमवार को पुलिस उसे चौकी पर ले कर गयी थी। जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी।

पुलिस का बयान

पुलिस की तरफ से इस मामले में कहा गया है कि अल्ताफ कासगंज कोतवाली के गांव एरोली को लड़की भगाने के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था लेकिन पुलिस पूछताछ के दौरान ही उसने बाथरूम जाने की बात कही।

हवालत के अंदर ही बने बाथरुम में पुलिसकर्मी उसे लेकर गए। जहां उसने अकेले में आत्महत्या कर ली। तात्काल उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लापरवाही के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Altaf गरीब मुसलमान है इस कारण नहीं मिल रहा है न्याय- Asaduddin Owaisi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here