Arvind Kejriwal ने वादों की लगाई लड़ी, पंजाब की जनता से किए 6 बड़े वादे

0
269
Delhi CM Arvind Kejriwal
Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यों से चुनावी वादे किए जा रहें है। उन्होंने 30 सितंबर को पंजाब (Punjab) के लुधियाना में मीडिया से बात करते हुए पंजाब की जनता से 6 बड़े वादे किए हैं। वादों के साथ केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में पंजाब के सरकारी अस्पताल कोमा में हैं। यह पार्टी जनता के हितों को छोड़ सत्ता हथियाने में जुटी है।

बता दें कि साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में आम आदमी पार्टी गोवा, उत्तराखंड और पंजाब की जनता से वादे पर वादे किए जा रही है। आज फिर दिल्ली के सीएम ने वादों को लड़ी लगा दी। उन्होंने पंजाब की जनता से 6 वादे  किए हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को फ्री बिजली देने का वादा किया था।

Arvind Kejriwal ने पंजाब की जनता से किए 6 वादे

1. पंजाब के हर शख्स को मुफ्त और अच्छा इलाज।
2. सारी दवाइयां, सारे टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त होंगे।
3. पंजाब के हर व्यक्ति को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके अंदर सारी जानकारियां होगी और उसे हर जगह अपना रिपोर्ट लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी।
4. पंजाब के हर पिंड में मोहल्ला क्लिनिक यानी पिंड क्लिनिक खोला जाएगा। राज्य में 16 हजार पिंड क्लिनिक खोला जाएगा।
5. सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा, जहां प्राइवेट अस्पताल की तरह इलाज होगा।
6. रोड एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति के इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी। इलाज किसी भी महंगे हॉस्पिटल में हो, पीड़ित के जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं होगा।

लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने सरकार का तमाशा बना दिया है। सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है और उनका हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाह रहा है। सरकार में इतनी जबस्दस्त लड़ाई लोगों को समझ नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें:

Mamata Banerjee की नजर अब National Politics पर, BJP को देंगी कड़ी टक्कर, PK बने सलाहकार

Caption Amarinder Singh समझकर टैग करने वाले लोगों से परेशान हुए अमरिंदर सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here