APN News Live Updates: UP में सातवें चरण के मतदान से पहले थमा प्रचार, पढ़ें 5 मार्च की सभी बड़ी खबरें…

0
701
UP Elections 2022
पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश यादव।

APN News Live Updates: UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए सोमवार को मतदान होना है। इससे पहले शनिवार को आज चुनाव प्रचार थम गया। शनिवार को चुनाव प्रचार में क्या पीएम मोदी और क्या अखिलेश यादव, सभी ने एड़ी चोटी का बल लगा दिया। अब देखना होगा कि 10 मार्च को इस चुनावी प्रचार का क्या नतीजा निकलता है और जनता किस पार्टी का साथ देती है। पढ़ें विस्तार से…

युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन पर दागी हैं 500 से अधिक मिसाइलें

पेंटागन के एक अधिकारी के अनुसार, यूक्रेन और रूस का युद्ध शुरू होने के बाद से एक सप्ताह में रूस ने यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। रूस हर दिन लगभग दो दर्जन के हिसाब से सभी प्रकार की मिसाइलों को लॉन्च कर रहा है।

Manipur 2nd Phase Election Live Updates: मणिपुर में दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न, 76.04 फीसदी हुई वोटिंग

Manipur 2nd Phase Election Live Updates

Manipur 2nd Phase Election Live Updates: शनिवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ। शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य में मतदाताओं ने 76.04 फीसदी मतदान किया। गौरतलब है कि आज राज्य की 22 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे बाकी चार राज्यों के साथ 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। पढ़ें विस्तार से…

UP Election 2022: सपा में शामिल हुए रीता बहुगुणा जोशी के बेटे Mayank Joshi, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

Mayank Joshi Meet Akhilesh Yadav

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 7वें चरण के मतदान से पूर्व शनिवार को मयंक जोशी ने सपा का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने खुद मंच पर उनका स्वागत किया। बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक जोशी जल्द से जल्द सपा की प्राथमिक सदस्यता ले लेंगे। लेकिन अब सारी अटकलों से पर्दा उठाते हुए मयंक जोशी ने आजमगढ़ के गोपालपुर में समाजवादी पार्टी की जनसभा के दौरान सपा में शामिल हो गए हैं। पढे़ं विस्तार से…

सरकार ने Ukraine के सूमी में फंसे छात्रों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी

China

Ukraine: विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे अपने छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूसी और यूक्रेनी सरकारों पर दबाव डाला है। सरकार ने यह भी दावा किया कि मंत्रालय और भारतीय दूतावास छात्रों के साथ नियमित संपर्क में हैं। पढ़ें विस्तार से...

Train Fire: Meerut के Daurala स्टेशन पर Saharanpur-Delhi पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, घटना में किसी को नहीं हुआ नुकसान

Train Fire:

Train Fire: Saharanpur से Delhi जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही Meerut के Daurala रेलवे स्टेशन पहुंची उसमें अचानक आग लग गई। बता दें कि आग ने दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया और इसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जिन कोच में आग लगी, उनके यात्री तुरंत बाहर निकल गए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: मौसम में होने लगा गर्मी का अहसास, अगले सप्‍ताह बढ़ने लगेगा पारा

Weather Update: मौसम बदलने के साथ ही हल्‍की गर्मी का अहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। यहां सूर्योदय सुबह 6.42 बजे हुआ, जबकि सूर्योदय आज सायं 6.23 मिनट पर होगा। दिन भर मौसम में धूप तेज रहने की संभावना है। हालांकि शाम को ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में हल्‍की कमी देखने को मिल सकती है। विभागीय जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। पूरा पढ़ें:

APN News Live Updates: IAF के 3 एयरक्राफ्ट वापस आए हिंडन एयरबेस, Flights ने 3 देशों से 629 भारतीयों को निकाला

IAF

भारतीय वायुसेना के तीन C-17 हेवी-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, जिन्होंने शुक्रवार को हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी, आज सुबह हिंडन एयरबेस में वापस आ गए हैं। इन flights ने रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को निकाला और भारत से इन देशों में 16.5 टन राहत भी पहुंचाई है। बता दें कि अभी तक, ऑपरेशन गंगा के तहत IAF ने 2,056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी हैं, जबकि इन देशों में 26 टन की राहत साम्रगियां लेकर गई है।

APN News Live Updates: PM Modi पहुंंचे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, दुकानदारों से भी की बात

Narendra Modi visited Varanasi Cantt Railway Station

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कल रात वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया है। स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुकानदारों से बातचीत भी की। बता दें कि स्टेशन में पीएम मोदी को देखकर वहां मौजूद लोग बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए और मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।

APN News Live Updates: Ukraine में फंसे 229 भारतीय रोमानिया से पहुंचे दिल्ली

APN News Live Updates

Ukraine में फंसे 229 भारतीय नागरिकों को लेकर इंडिगो का एक विशेष विमान रोमानिया के सुसेवा से शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचा। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। जिसके कारण यूक्रेन में पढ़ाई करने गए छात्र और दूसरे नागरिक फंस वहां गए हैं। उनको निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। जिसके तहत कई लोगों को वापस भारत लाया गया है।

APN News Live Updates: पूर्व सीएम Okram Ibobi Singh ने डाला वोट, थौबल विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

Okram Ibobi Singh

मणिपुर के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने तकनीकी खराबी के कारण मतदान केंद्र पर थोड़ी देरी के बाद अपना वोट डाला। बता दें कि वो थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

APN News Live Updates: J&K के Arnia क्षेत्र में BSF के जवानों ने सुनी संदिग्ध ड्रोन की आवाज

BSF

जम्मू-कश्मीर के Arnia क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 4:10 बजे BSF के जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी है। जिसके बाद सैनिकों ने आवाज की दिशा की ओर गोलीबारी की। पुलिस की मदद से इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here