APN News Live Updates: तीन दिनों तक मरीजों की स्थिति ठीक रहने पर टेस्टिंग की जरूरत नहीं, पढ़ें 12 जनवरी की सभी बड़ी खबरें…

0
332
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्थ बुलेटिन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कई अहम जानकारी साझा की हैं। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में COVID-19 मामले तेज़ी से बढ़े हैं। 159 देशों में मामले बढ़ रहे हैं। यूरोप के 8 देशों में पिछले 2 सप्ताह में 2 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज़ की गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,55,319 के करीब है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लव अग्रवाल ने कहा कि ओमिक्रॉन के कारण विश्व स्तर पर कुल 115 मौतों की पुष्टि हुई और भारत में 1 मौत हुई है। पढ़ें विस्तार से…

क्या CM Yogi अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव?

CM Yogi

CM Yogi: बीते दो दिनों में बीजेपी को यूपी में दो मंत्रियों के इस्तीफे से तगड़ा झटका लगा है। इस बीच खबर है कि CM Yogi अयोध्या सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल पीएम मोदी की इस पर सहमति मिलनी बाकी है। इसलिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पढ़ें विस्तार से…

Delhi में कोरोना वायरस के 27,561 नए मामले, 40 की मौत

delhi, Mumbai Corona Update

Delhi में कोरोना वायरस के 27,561 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सरकारी आकंड़ों के मुताबिक 40 लोगों की महामारी से मौत हुई है और 14,957 लोग ठीक हुए हैं। Delhi में इस समय कोविड रोगियों के एक्टिव मामलों की संख्या 87445 है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट इस समय 26.22 % है। पढ़ें विस्तार से…

Delhi Covid Updates: दिल्ली सरकार का फैसला, ई-पास वीकेंड और नाइट कर्फ्यू में होंगे वैध

APN News Live Updates

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत अब 4 जनवरी 2022 के बाद जारी किए गए ई पास अब वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू में वैध रहेंगे। बता दें कि दिल्ली में कोरोना मामलों में लगातार बढ़त के बाद नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इसके लिए सरकार की ओर से अलग-अलग तरीके से पास जारी किए जा रहे हैं। पढ़ें विस्तार से…

अखिलेश यादव ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले Dara Singh Chauhan के साथ शेयर की तस्वीर

Image

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा नेता दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। दारा सिंह चौहान ने आज यूपी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा , “मैं दारा सिंह चौहान जी का स्वागत करता हूं।” पढ़ें विस्तार से..

PM Modi Security Breach मामले में SC ने जारी किया लिखित आदेश, इन सवालों का जवाब तलाशेगी जस्टिस इंदु मल्होत्रा की कमेटी…

Supreme Court,NEET-UG Exam

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले (PM Modi Security Breach) में आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में कहा, “राज्य और केंद्र सरकार के बीच वाकयुद्ध कोई समाधान नहीं है। यह ऐसी स्थिति में एक मजबूत सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता को कम कर सकता है।” सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पीएम सुरक्षा चूक की जांच के लिए स्वतंत्र समिति सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व में जांच करेगी। पढ़ें विस्तार से..

India-China Talks: भारत-चीन के बीच 14वें दौर की वार्ता जारी, मतभेद सुलझने की उम्मीद

Manoj Mukund Naravane

चीन की ओर से आज सुबह से चुशुल-मोल्दो मीटिंग पॉइंट पर कोर कमांडर स्तरीय वार्ता का 14वां दौर जारी है। सैन्य कमांडर स्तर की इस वार्ता में पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले क्षेत्रों से दोनों देशों के सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा हो सकती है। भारतीय पक्ष का नेतृत्व फायर एंड फ्यूरी कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता कर रहे हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच 10 अक्टूबर, 2021 को 13वें दौर की सीमा वार्ता हुई थी। पढ़ें विस्तार से…

मंत्री पद छोड़ते ही Swami Prasad Maurya के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, जानें क्या है पूरा मामला…

Swami Prasad Maurya,'s controvercial statements on triple talaq

 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकल चुका है। दरअसल, एमपीएमलए कोर्ट ने मौर्य को 24 जनवरी को पेश करने का आदेश दिया है। विदित हो कि मौर्य पर सात साल से धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बसपा में रहते पूजा न करने को लेकर बयान दिया था। पढ़ें विस्तार से…

UP Election 2022: Samajwadi Party और सहयोगी दलों की हुई बैठक, सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

UP Election 2022

UP Election 2022: Samajwadi Party और उसके सहयोगी दलों की आज बैठक हुई। Akhilesh yadav ने अपने सहयोगी दलों की मीटिंग बुलाई थी। उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी और सहयोगी दलों के बीच हुई बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ इस चुनाव में गठबंधन हुआ है। बैठक के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज हुई उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात। पढ़ें विस्तार से…

Swami Prasad Maurya 14 जनवरी के बाद समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल

Swami Prasad Maurya, UP Election 2022

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya), जिनके योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल से इस्तीफे ने सियासी भूचाल ला दिया है, ने आज कहा कि उन्होंने अभी तक “BJP नहीं छोड़ी है और न ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं”। उन्होंने कहा कि वे 14 जनवरी के बाद सपा का दामन थामेंगे। बता दें कि मौर्य पूर्वी उत्तर प्रदेश के पडरौना से भाजपा विधायक हैं। पढ़ें विस्तार से…

National Youth Day: देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर उत्साह

APN News Live Updates

National Youth Day: देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर लोगों में उत्साह है। लोग सुबह से ही सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं और swami vivekananda को याद कर रहे हैं। 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। पुदुचेरी में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री दिन के 11 बजे से हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री video conference के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here