महागठबंधन के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में लगी कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाद उत्तर प्रदेश के कद्दावर दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने झटका दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को साफ किया कि उनकी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बजाय अकेले या गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में उतरना पसंद करेगी। श्री यादव ने यहां पत्रकारों से कहा ” हम मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में थे मगर उन्होने अभी तक हमसे बात नहीं कर रही है। अब और इंतजार नही किया जा सकता। हमने कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में नहीं उतरने का फैसला किया है। इस बारे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बातचीत चल रही है। ”

उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने वाला है मगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की दिलचस्पी नहीं दिख रही है। कांग्रेस के रूख को देखते हुये अन्य राज्यों में उसके साथ मिलकर चुनाव लडने की पार्टी की कोई मंशा नही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बडा दल होने के नाते गठबंधन की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। इस नाते कांग्रेस को दिल बड़ा करके दिखाना चाहिए और सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिये। बसपा ने अपना रूख साफ कर दिया है और सपा भी अब इंतजार करने के मूड में नही है। बसपा या उनकी पार्टी किसी के डर में फैसला नहीं करते हैं। जरूरत पडी तो बसपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर बात की जा सकती है।

साभार, ईएनसी टाईम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here