दिल्ली के इंडिया गेट पर आयोजित ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2017’ में आज शेफ संजीव कपूर के देखरेख में 1100 किलो की खिचड़ी बनाई गई। इस अवसर पर योगगुरू रामदेव, उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और साध्वी निरंजन ज्योति मौजूद थे। यह खिचड़ी मशहूर शेफ संजीव कपूर और उनके 50 सहयोगियों के देख-रेख में बनाया गया, लेकिन इसमें देसी घी का तड़का योग गुरु स्वामी रामदेव ने लगाया।

आपको बता दें कि खिचड़ी को इंसुलेटेड कढ़ाई में पकाया गया क्योंकि इंडिया गेट और आस-पास में आग से खाना पकाने की मनाही है। इस वजह से आयोजन स्थल पर एक इंसुलेटेड पाइप की मदद से एक बहुत बड़े इंसुलेटेड कढ़ाई की व्यवस्था की गई थी। इस पौष्टिक खिचड़ी में दाल, चावल, बाजरा, मूंग, छिलके वाली दाल और देशी घी मिलाया गया था।

grab2आयोजको ने बताया कि 1100 किलो की खिचड़ी में 500 किलो चावल, 300 किलो दाल, 100 किलो घी और बाकी मसाला डाला गया। इस खिचड़ी को एक गैरसरकारी संस्था के जरिए जरूरतमंद बच्चों में बांटा गया।

इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहें। गौरतलब है कि आयोजनकर्ताओं का प्रयास था कि 1100 किलो के बने इस खिचड़ी को  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराया जाए, जो सफल रहा। इस मौके पर केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय खिचड़ी के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को लेकर बेहद उत्साहित है।

वहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि खिचड़ी हमारे देश का सर्वप्रिय और सार्वजनिक भोजन है। इसे गरीब से लेकर अमीर और बीमार से लेकर स्वस्थ आदमी, सब कोई खिचड़ी खाता है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी का बहुत महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन 56 प्रकार के भोजन करा दो, लेकिन अगर उस दिन खिचड़ी न खाया तो भोजन अधूरा ही रहता है।

मशहूर शेफ संजीव कपूर ने कहा कि खिचड़ी पूरे भारत का भोजन है और हम चाहते हैं कि इसके बारे में पूरी दुनिया को पता चले। कपूर ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया के जरिए ही ऐसा संभव हो पाया है। आपको बता दें कि तीन दिवसीय इस फूड फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार को पीएम मोदी ने किया था। इंडिया गेट पर आयोजित यह फेस्टिवल रविवार तक चलेगा।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=fHrCi4L8TvI”]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here