गुड न्यूज! Varun Dhawan के भाई Rohit Dhawan दूसरी बार बने पिता, पत्नी जान्हवी ने बेटे को दिया जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित की पत्नी जान्हवी ने एक बेटे को जन्म दिया है।

0
156
Varun Dhawan
गुड न्यूज! Varun Dhawan के भाई Rohit Dhawan दूसरी बार बने पिता

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) चाचा बन गए हैं। बता दें कि डेविड धवन (David Dhawan) के बड़े बेटे रोहित धवन (Rohit Dhawan) अब दूसरी बार पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित की पत्नी जान्हवी ने एक बेटे को जन्म दिया है। ये खबर सुनने बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

Rohit Dhawan
Rohit Dhawan

Rohit Dhawan दूसरी बार पिता बने हैं

बता दें कि Rohit Dhawan और जाह्नवी धवन ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई बॅालीवुड फिल्में बनाई है जिसमें ‘देसी बॉयज’ और ‘ढिसूम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। रोहित दूसरी बार पिता बने है। इससे पहले जान्हवी और रोहित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने थे। इस गुड न्यूज के मिलने के बाद धवन फैमिली के अलावा कई फैंस भी खुश है।

https://www.instagram.com/reel/CdIY74ToAbm/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d4140858-8b1b-4150-9a5e-1322a288d67a

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने जान्हवी के लिए बेबी शावर भी रखा था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। नताशा ने जान्हवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया था।

OIP 70

इस बीच रोहित के छोटे भाई वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें इन दिनों वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल की शूटिंग में बिजी है। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि बवाल फिल्म साजिद नाडियावाला प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। वरुण फिल्म में एक टीचर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में है। बवाल 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:

फिल्म की शूटिंग कर रहे Varun Dhawan के साथ हुआ बवाल, कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, VIDEO हुआ वायरल

Kangana Ranaut की ‘Dhaakad’ के पहले गाने का प्रोमो आया सामने, इस दिन रिलीज होगा सॅान्ग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here