बॉलीवुड के सबसे चुलबुले अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों पद्मावती की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और शाहीद कपूर भी  मुख्य भूमिका में दिखेंगे। पद्मावती फिल्म में रणवीर सिंह अलीउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं।

पद्मावती की शूटिंग करते हुए रणवीर सिंह घायल हो गए। रणवीर सिंह के सिर पर चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। फिल्म पद्मावती का क्लाइमैक्स शूट करते हुए रणवीर को चोट आई। हालांकि प्राथमिक इलाज के बाद रणवीर सिंह वापस सेट पर लौट आए। चोट लगने के बाद रणवीर सिंह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सूत्रों के मुताबिक, रणवीर को जब चोट लगी तो उन्हें चोट लगने का अहसास ही नहीं हुआ। सिर से खून निकलने के बाद ही रणवीर को चोट लगने का पता चला। अस्पताल से लौटने के बाद रणवीर ने अपनी बची हुई शूटिंग पूरी की।

फिल्म् पद्मावती की शूटिंग खत्म हो चुकी है, अब रणवीर अपने छुट्टियों की तैयारी कर रहे हैं। यह सब लोग जानते है कि रणवीर सिंह खेल के कितने दिवाने हैं, फिर चाहे वों क्रिकेट हो या फुटबॉल। रणवीर इन खेलों का हिस्सा बनने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। इसलिए रणवीर अपने वेकेशन की शुरूआत करते हुए मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि रणवीर 3 जून को यूईएफए चैंपियंस लीग का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद रणवीर 4 जून को भारत –पाकिस्तान मैच देखने इंग्लैंड  पहुंचेंगे । रणवीर ने इन खेलों का हिस्सा बनने के लिए पहले से ही तैयारी कर अपनी टिकट बुक करा ली थी।

बता दें कि, पद्मावती फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली है। रणवीर संजय लीला भंसाली के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले रणवीर संजय की ‘बाजीराव मस्‍तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ में काम कर चुके हैं, और इन दोनो ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here