बॉलीवुड के सबसे रोमेटिंक और खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाजों से शादी की। इटली में हुई शादी में उनके परिवार वालों के साथ केवल खास लोगों को इनवाइट किया गया था। वहीं शादी के बाद दीपवीर ने बुधवार को बेंगलुरु में पहला ग्रैंड रिसेप्शन दिया।

रिसेप्शन पार्टी में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका का हाथ थामे पहुंचे। स्टेज पर पहुंचकर दीपवीर ने मीडिया के सामने पोज दिए। इस मौके पर भी रणवीर-दीपिका ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था। दोनों की शादी को 7 दिन हो गए हैं फिर भी रणवीर अपनी पत्नी से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। रिसेप्शन में पहुंचे ढेर सारे मेहमानों के बीच भी रणवीर, दीपिका को ही टकटकी लगाए देखते नजर आए।

बता दें कि रिसेप्शन में पहुंचे रणवीर ने मीडिया को पोज देने से पहले पत्नी दीपिका का पल्लू ठीक किया। पल्लू ठीक करने के बाद रणवीर ने दीपिका को फ्लाइंग किस भी दिया। पति से फ्लाइंग किस मिलते दीपिका शरमा गई।

अपनी शादी के पहले रिसेप्शन में दीपिका गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। ओवरऑल लुक की बात करें तो दीपिका हैवी ग्रीन स्टोन का नेकलेस, ईयररिंग्स, लाल चूड़ा पहने नजर आईं। उन्होंने मांग में सिंदूर और गजरा लगाकर अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, रणवीर की बात करें तो वे ब्लैक और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए।

रिसेप्‍शन में दीपिका ने डिजाइनर सब्यासाची की डिजाइन की साड़ी कैरी की, वहीं रणवीर ने डिजाइनर रोहित बल की ओर से डिजाइन की ड्रेस पहनी। होटल द लीला पैलेस में आयोजित पार्टी दीपिका के पेरेंट्स प्रकाश और उज्जवला पादुकोण की तरफ से होस्ट की गई। इस पार्टी में पादुकोण फैमिली के फ्रेंड्स और रिलेटिव्स शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here