मॉडलिंग, एक्टिंग से लेकर प्रियंका चोपड़ा  सिंगिंग तक में अपने हुनर की छटा बिखेर चुकी है और अब विश्व की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनकर अपने आप को वह कामयाबी के ऊँचे  मरहले पर भी साबित कर दिया है। लेकिन प्रियंका का टैलेंट  बस यहीं खत्म नहीं होता है। प्रतिभा और कौशल  के साथ जोश और जूनून से लबालब प्रियंका को इन दिनों पेंटिंग का क्रेज चढ़ा है अपने इस शौक को वह गंभीरता  से भी ले रही हैं।

अब तक बॉलीवुड में दबंग खान यानि सलमान खान ही अपनी इस हॉबी को लेकर मशहूर थे। लेकिन हाल ही में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पेंटिंग करती हुई दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला प्रियंका की भी तस्वीर नजर आई। प्रियंका ने सोमवार को अपने फैन्स के साथ यह तस्वीर साझा की है। तस्वीर में प्रियंका को देखकर यह साफ झलक रहा है कि चित्रकारी में वह कितनी एकाग्रता से लगी हुई हैं। उन्होंने लिखा कि रविवार की शरारत.. चित्रकारी सिखाने के लिए यासमीन और मिशेल तुम्हारा शुक्रिया। यानि अब कहा जाए तो प्रियंका किसी भी काम में पीछे नहीं हैं।

बता दें कि प्रियंका आजकल अपनी फिल्म बेवॉच की रिलीज को लेकर तैयारियों में लगी है और साथ ही दुनिया की सारी महिलाओं को पीछे छोड़कर विश्व की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला का खिताब प्राप्त किया। सबसे खुबसूरत महिला की सूचि में पहले स्थान पर पॉप स्टार बेयॉन्से हैं। प्रियंका के इस नए शौक को देख कर यह कह सकते हैं कि उनके प्रशंसकों को अब प्रियंका की फिल्मों के साथ उनकी बनाई तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here